आगरालीक्स ….आगरा में यमुना एक्सप्रेस वे पर हादसा, कई राउंट लेते हुए एक्सप्रेस वे से नीचे गिरी बस। वीडियो के लिए क्लिक करें।

आगरा में यमुना एक्सप्रेस वे पर शनिवार सुबह झरना नाले के पास बस अनियंत्रित हो गई, बस कई राउंड लेते हुए यमुना एक्सप्रेस वे से नीचे पलट गई। बस के पलटने के बाद चीख पुकार मच गई। बस पलटने की जानकारी होने पर पुलिस पहुंच गई। बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया।
कई यात्री हुए घायल
हादसे में कई यात्रा घायल हुए हैं, इनका इलाज कराया जा रहा है। वहीं, अधिकांश यात्रियों को कोई चोट नहीं आई। बस से बाहर निकलने के बाद वे दिल्ली जाने के लिए बस का इंतजार करते रहे।
बिहार से दिल्ली जा रही थी बस
पुलिस जांस में सामने आया है कि बस बिहार से दिल्ली जा रही थी, बस में 35 सवारी थी। बस पलटने के कारण की जांच की जा रही है।