आगरालीक्स…चुनाव का रिजल्ट आने से पहले ही सभासद प्रत्याशी के पिता की सदमे में मौत. उम्मीद से अधिक पैसा किया था चुनाव में खर्च
आगरा मंडल के फिरोजाबाद जिले में एक सभासद प्रत्याशी के पिता की सदमे में मौत हो गई. चुनाव में उम्मीद से अधिक खर्चा होने और जीत का गुणाभाग लगाने को मौत का कारण बताया जा रहा है. परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया है.

मामला मक्खनपुर के नवादा में रहने वाले पुरुषोत्तम कुशवाह का है. पुरुषोत्तम कुशवा पायनियर चौराहे पर सब्जी बेचते थे. नगर पंचायत के चुनाव में उनका बड़ा बेटा हरिओम कुशवाह नगर पंचायत के वार्ड संख्या दस से निर्दलीय सभासद पद का चुनाव लड़ा था. परिजनों का कहना है कि चुनाव में उम्मीद से अधिक खर्चा हो गया था. मतदान समाप्त होने के बाद परिवार के लोग हार—जीत का आंकड़ा लगा रहे थे. पैसा अधिक खर्च होने के कारण पिता काफी तनाव में थे. सदमे में आए पुरुषोत्तम कुशवाह की तबियत बिगड़ गई. परिजन उन्हें अस्पताल लेकर गए जहां उनकी मौत हो गई.