आगरालीक्स …..आगरा से नैनीताल घूमने गए दवा व्यापारी परिवार सहित गायब, पुलिस जांच में जुटी।

आगरा के ट्रांस यमुना कॉलोनी में दवा व्यापारी 50 साल के राजेश शर्मा, पत्नी सीमा शर्मा, बेटी काव्या वशिष्ठ, बेटे अभिषेक वशिष्ठ, बेटे की पत्नी उषा वशिष्ठ और एक वर्षीय नाती विनायक के साथ 15 अप्रैल को आगरा से नैनीताल घूमने गए थे।
23 अप्रैल के बाद नहीं हुई बात
राजेश शर्मा के भाई फिरोजाबाद निवासी रमांकांत शर्मा ने थाना ट्रांस यमुना में मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें कहा है कि भाई और उनके परिजनों से 23 अप्रैल के बाद बात नहीं हुई। 23 अप्रैल को बताया था कि बरेली में हैं , देर रात तक आगरा पहुंच जाएंगे। लेकिन वे नहीं आए, उनसे कोई संपर्क भी नहीं हुआ। 24 अप्रैल को उनकी लॉकेशन जयपुर में मिली। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस जांच में जुटी है।