आगरालीक्स…आगरा में MBBS की परीक्षा कल से. दो पालियों में होंगी परीक्षा. जानें कितने छात्र देंगे परीक्षा और प्रवेश पत्र संबंधित जानकारी
पिछले कई महीनों से लंबित एसएन सहित अन्य मेडिकल कॉलेजों के एमबीबीएस के छात्रों की परीक्षाएं कल से शुरू हो रही है. विवि की ओर से जारी की गई अधिसूचना के अनुसार एमबीबीएस की परीक्षा 9 मई से 23 मई तक खंदारी परिसर में दो पालियों में होंगी. परीक्षा में लगभग 650 स्टूडेंट्स भाग लेंगे. सभी के प्रवेश पत्र संबंधित महाविद्यालय की लॉगिन आईडी पर निर्गत किये जा चुके हैं. इससे अधिक जानकारी के लिए स्टूडेंट्स विवि की वेबसाइट www.dbrau.ac.in पर प्राप्त कर सकते हैं.
बता दें कि पिछले कई दिनों से एमबीबीएस के स्टूडेंट्स परीक्षा न होने से परेशान थे और उन्होंने इसको लेकर सीएम कार्यालय सहित डीजीएमई कार्यालय में परीक्षाएं न कराने की शिकायत की थी.