आगरालीक्स …आगरा में गुरुद्वारा श्री गुरु नानक दरबार में चश्मा और मस्क पहनकर चोर घुसे, कैश से भरी 70 किलो वजन की गुल्लक को चोरी कर ले गए।

आगरा की क्रष्णा कॉलोनी जीवनी मंडी में श्री गुरुनानक दरवार में दोपहर दो बजे से सत्संग था, दोपहर 1.30 बजे गेट खोल दिया गया। बाइक पर दो युवक आए, चश्मा और मास्क पहने हुए थे। युवकों ने 70 किलोग्राम वजन की गुल्लक उठाई और दूसरे दरवाजा का ताला तोड़कर बाइक पर गुल्लक रखकर ले गए।
संगत के पहुंचने पर हुई जानकारी
दोपहर में सत्संग के लिए संगत पहुंची, इसके बाद जानकारी हुई। पुलिस को सूचना दी गई, चोर सीसीटीवी की चिप ले गए। आस पास के सीसीटीवी खंगाले गए इसमें चोर गुल्लक लेकर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं।