Thursday , 4 June 2026
Home आगरा Agra News: Demand to make MG road 4 lane in Agra and run city buses in industrial area…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Demand to make MG road 4 lane in Agra and run city buses in industrial area…#agranews

92

आगरालीक्स…आगरा के एमजी रोड को 4 लेन बनाने की मांग की गई है. सिकंदरा इंडस्ट्रियल एरिया तक चलेंगी सिटी बसें. ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में आगरा से जानिए कितने निवेशक जुड़े

गुरुवार को मंडलायुक्त अमित गुप्ता की अध्यक्षता में मंडल स्तरीय उद्योग बंधु समिति की एक बैठक आयुक्त सभागार में हुई. बैठक में मण्डलायुक्त द्वारा ग्लोबल इन्वेस्टर्स सम्मिट में मंडल स्तर में निवेशकों द्वारा एमओयू पर प्रभावी क्रियान्वयन संचालित करा दिया गया है, की जानकारी प्राप्त की. इस पर संयुक्त आयुक्त उद्योग द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद आगरा में 95, मथुरा में 57, फिरोजाबाद में 30 एवं मैनपुरी में 41 निवेशकों द्वारा कार्य को संचालित करा दिया गया है तथा शेष एमओयू पर प्रक्रिया गतिशील है. मंडलायुक्त ने ग्राउण्ड ब्रेकिंग सेरेमनी (जीबीसी-3) में विभिन्न क्षेत्रों की परियोजनाओं में किए गए निवेश में मण्डल की चयनित 108 परियोजनाओं एमओयू की वर्तमान स्थिति तथा उनके क्रियान्वन में आ रही विभिन्न विभागीय समस्याओं का शासन की मंशानुरूप माह मई के अन्त तक गुणवत्तापूर्ण व ससमय निस्तारण करने को निर्देशित किया।

गैस कनेक्शन शीघ्र कराने के दिए निर्देश
बैठक में सूक्ष्म और लघु औद्योगिक इकाइयों को ग्रीन गैस पाइप लाइन बिछाने व कनेक्शन उपलब्ध कराने की मांग, कि आगरा में कम मूल्य पर उद्योगों को ग्रीन गैस मिले के सम्बन्ध में कृत कार्यवाही की जानकारी चाही गयी, जिस पर मंडलायुक्तमहोदय ने ग्रीन गैस निर्धारण करने वाली कमेटी के लिए ग्रीन गैस कनेक्शन 01 जनवरी 2023 के पूर्व में कितने कनेक्शन पेंडिंग हैं, गैस कनेक्शन यथाशीघ्र कराने के निर्देश दिए, साथ ही जहाँ पर गैस उपलब्ध करायी जा रही है, वहां प्रतिदिन के हिसाब से गैस की दर देने हेतु निर्देशित किया.

कारोबारियों ने की ये मांगें
बैठक में उद्योगबंधुओं ने जनपद आगरा में ओडीओपी उत्पाद के अन्तर्गत कारपेट उद्योग, पेठा उद्योग को शामिल कराने की मांग रखी, इस पर मण्डलायुक्त ने मौके पर ही उपायुक्त उद्योग को निर्देश दिए कि जिलाधिकारी के माध्यम से प्रस्ताव तैयार कराकर शासन को भेजा जाना सुनिश्चित करें, जिस पर उपायुक्त उद्योग द्वारा बताया गया कि पूर्व में ही प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा जा चुका है.

बैठक में उद्योगबन्धुओं द्वारा एमजी रोड पर हरीपर्वत व सेंटजॉन्स के बीच संकरा रेलपुल का चौड़ीकरण व 4 लेन की बात रखी गई, जिस पर मंडलायुक्त ने लोक निर्माण विभाग द्वारा नामित कमेटी को कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए.

उद्योगबन्धुओं द्वारा मारूति स्टेट चौराहे से बोदला तक दोनों तरफ की सड़क मोटरेबल की बात रखी गई, जिस पर मंडलायुक्त द्वारा शीघ्र ही कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए. मंडलायुक्त ने कहा कि यूपीसीडा द्वारा एक कमेटी गठित की जायेगी, जिसके सदस्य जीएमडीआईसी व एडीएम फाइनेंस रहेंगे.

बैठक में उद्योग बन्धुओं द्वारा औद्योगिक क्षेत्र सिकन्दरा में सिटी बस संचालित करने के प्रस्ताव रखे, जिस पर मण्डलायुक्त ने सिटी बस संचालित करने के निर्देश दिए. इसके अलावा मंडलायुक्त ने डीएफओ को निर्देशित करते हुए कहा कि वृक्षारोपण में फलदार पेड़ लगाये जायें.

बैठक में जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल, नगर आयुक्त अंकित खण्डेलवाल, लोनिवि अधिशासी अभियंता पीके शरद, संयुक्त आयुक्त उद्योग अनुज कुमार एवं मंडल के सभी उपायुक्त उद्योग सहित उद्योग बन्धु समिति के सदस्यगण मौजूद रहे.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : A senior advocate and environmental activist from Agra stated that the current system is actually discouraging farmers from planting trees—read why ?

आगरालीक्स…ताज क्षेत्र का वनावरण मात्र 3.38 प्रतिशत, फिर भी किसानों को पेड़...

आगरा

Obituaries of Agra on 4th June 2025

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

आगरा

Agra Live News: Hariyali Teej festival was held at Shri Thakur Mathuradhish Ji Maharaj Temple.#agranews

आगरालीक्स…आगरा में हिंडोले पर विराजे ठाकुरजी, झोंटा देने भक्तों की लगी होड़....

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Women vandalized a liquor shop in Agra, setting fire to liquor crates…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में महिलाओं ने देशी शराब ठेके पर की तोड़फोड़. शराब पेटियों...

error: Content is protected !!