आगरालीक्स…एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी परिसर में लगी आग से सुरक्षा इंतजामों की खुली पोल। 60 गंभीर मर्जी भर्ती थे। उठे कई सवाल। देखें वीडियो
आग बुझाने के संसाधनों का क्या हुआ

एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी परिसर की फार्मेसी आग लगने से सुरक्षा इंतजामों की भी पोल खुल गई। इमरजेंसी में आग से बचाव के लिए काफी प्रबंध किए गए हैं।
समय-समय पर चेताया जाता है
बीते सालों में अस्पतालों में अन्य स्थानों के अस्पतालों में हुए अग्निकांडों के बाद समय-समय पर अस्पताल प्रबंधन को चेताया जाता रहा है।
आग की भीषणता से बुझाने के प्रयास नाकाम
आज जब इमरजेंसी की फार्मेसी में आग लगी तो उसी समय फार्मेसी या एसएन के कर्मचारियों को आग बुझाने के यंत्रों का इस्तेमाल किया था लेकिन तीमारदारों के मुताबिक आग इतनी भीषण थी कि उस परकाबू नहीं पाया जा सका।

-सवाल-
1-इमरजेंसी परिसर में फार्मेसी के पास आग बुझाने के पर्याप्त इंतजाम थे
2-परिसर में इमरजेंसी में तैनात कर्मचारियों को किसी प्रकार आग बुझाने का प्रशिक्षण दिया है
3-अग्निशमन विभाग ने क्या कभी अस्पतालों के आग बुझाने के संसाधनों को चेक किया है
4-राजामंडी चौराहा बंद होने से इमरजेंसी तिराहे पर दिनभर जाम लगा रहता है, इस संबंध में एसएन इंतजामिया ने प्रशासन को इस समस्या से अवगत कराया है।
5-इमरजेंसी परिसर के मुख्य गेट के अलावा अंदर से निकलने वाले दो रास्तों की क्या स्थिति रहती है,वह खुलते भी हैं या नहीं