आगरालीक्स…आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी परिसर की फार्मेसी में आग लगने से धुआं वार्डों में भी पहुंच। मरीज हुए बेहाल पर सभी सुरक्षित। घंटों दहशत।
इमरेंजसी के गेट के सामने है फार्मेसी

एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी के गेट के सामने ही पीताम्बरा फार्मेसी है, जिससे मरीजों को दवा तुरंत उपलब्ध हो सके।
धुआं वार्डों और कमरों में भरने से बेचैनी
फार्मेसी में आग लगने और आग के भड़कने के कारण हुआ धुआं शीघ्र ही इमर्जेंसी के वार्डों और कमरों में पहुंच गया, जिससे मरीजों को बेचैनी हो गई।
इमर्जेंसी का स्टाफ,डाक्टर राहत देने में जुटे
इमर्जेंसी का स्टाफ और डाक्टर मरीजों को तुरंत राहत देने में जुट गए आग के इमरजेंसी के मुख्य गेट तक फैलने के कारण मरीजों और तीमारदारों के साथ किसी का निकलना मुश्किल था। इसलिए काफी देर तक दहशत का माहौल बना रहा।
आगरालीक्स…आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी की फार्मेसी में आग लगने से धुआं वार्डों में पहुंचा। मरीज हुए
बेहाल पर सभी सुरक्षित। देखें वीडियो
आगरालीक्स…आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी परिसर की मेडिकल शॉप में शुक्रवार दोपहर आग लगने से हड़कंप। मरीज व तीमारदारों में अफरा-तफरी।