Sunday , 21 June 2026
Home आगरा Agra News: Officers briefed counting personnel, security arrangements seen in inspection…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Officers briefed counting personnel, security arrangements seen in inspection…#agranews

158

आगरालीक्स…आगरा नगर निकाय चुनाव की मतगणना कल. पुलिस कमिश्नर, डीएम ने देखी सुरक्षा व्यवस्था. मतगणना करने वालों को किया ब्रीफ. ये आदेश किए जारी

13 मई को नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन 2023 की नगर निगम, नगर पालिकाओं तथा नगर पंचायतों की मतगणना के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी (न. नि.)/जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल तथा पुलिस कमिश्नर डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने मतगणना स्थल कृषि उत्पादन मण्डी समिति, फिरोजाबाद रोड़ आगरा पर सभी आरओ/एआरओ , पुलिस प्रशासन तथा मतगणना कार्य में लगाए गए सभी कार्मिकों के साथ मतगणना में उनके कार्यों, दायित्व व ड्यूटी हेतु ब्रीफिंग दी तथा समस्त मतदान परिसर का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

जिलाधिकारी ने सभी को निर्देशित करते हुए बताया कि सभी आरओ यह सुनिश्चित करेंगे कि मतगणना एजेंट्स को मतगणना को दिखाया जाए तथा संपूर्ण प्रक्रिया पारदर्शी, स्पष्ट बिना दबाव के निष्पक्ष संपन्न हो। कोई भी मतगणना अभिकर्ता अपने साथ किसी भी प्रकार तरल पदार्थ, मोबाइल, या अन्य कोई आपत्तिजनक वस्तु मतगणना स्थल पर ना लाए, खानपान तथा पेय जल व्यवस्था की आपूर्ति की सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी महोदय ने प्रवेश गेट पर ही सभी की जांच सुनिश्चित कराने तथा एक बार सभी व्यवस्थाओं को पुनः जांच करने के निर्देश दिए तथा मतगणना ड्यूटी व मिले दायित्वों को संवेदनशीलता के साथ निभाने को निर्देशित किया।

पुलिस कमिश्नर महोदय ने निर्देशित किया कि मतगणना अभिकर्ताओं की आपराधिक पृष्ठभूमि एक बार पुनः जांच कर लें, विजयी प्रत्याशी को विजय जुलूस निकालने की अनुमति नहीं होगी, किसी को भी असलाह या गनर के साथ जाने की अनुमति नहीं होगी।उन्होंने सभी को अपनी ड्यूटी समझ लेने, पुलिस प्रशासन व मतगणना में लगे अधिकारियों के साथ समन्वय कर सभी व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
तत्पश्चात जिलाधिकारी व पुलिस कमिश्नर महोदय ने नगर निगम, नगर पालिकाओं व नगर पंचायतों की मतगणना हेतु बने मतगणना टेबल, बैरीकेडिंग, बैठने की व्यवस्था, ईवीएम व मतपत्र बॉक्स को स्ट्रॉन्ग रूम से लाने व पुनः स्ट्रॉन्ग रूम में रखने की संपूर्ण व्यवस्था तथा सुरक्षा का जायजा लिया तथा जरूरी दिशा निर्देश दिए।

इस अवसर पर एडिशनल पुलिस कमिश्नर केशव चौधरी, मुख्य विकास अधिकारी ए.मणिकंडन, अपर जिलाधिकारी (नगर) अनूप कुमार, अपर जिलाधिकारी (वि. रा.) यशवर्धन श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अजय कुमार, अपर जिलाधिकारी (ना.आ.) सुशीला अग्रवाल,सिटी मजिस्ट्रेट आनंद सिंह सहित सभी आरओ/एआरओ, पुलिस प्रशासन के अधिकारीगण मौजूद रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: The Eye Hospital of the Bajaja Committee in Agra has received a “Pack Scan 300 Plus” as a donation…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के क्षेत्र बजाजा कमेटी के आई हॉस्पिटल को दान में मिली...

आगरा

Agra Live News: Practiced yoga in the lap of nature in Agra; conveyed a message of environmental conservation…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में प्रकृति की गोद में किया योग. स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण...

आगरा

Obituaries of Agra on 21st June 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

आगरा

Agra Live News: The divine play of Shri Krishna’s birth resonated during Srimad Bhagwat Katha…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के लॉयर्स कॉलोनी राधाकृष्ण मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में...

error: Content is protected !!