आगरालीक्स …..आगरा के आंबेडकर विवि में फर्जीवाड़े पर बड़ी कार्रवाई, सत्यापन विभाग के दो बाबूओं को हटाया, बीएससी के फर्जी सत्यापन की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित।

बीएसए मथुरा द्वारा देवेंद्र सिंह तोमर पुत्र श्रीचंद्र तोमर की बीएससी की अंकतालिका सत्यापन के लिए विवि भेजी गई। इसका सत्यापन करते हुए बीएसए मथुरा को रिपार्ट भेज दी गई। इस मामले की विवि में शिकायत की गई, कहा गया कि देवेंद्र सिंह तोमर में बीएससी की ही नहीं है, उसका सत्यापन फर्जी किया गया है। कुलपति प्रो. आशु रानी के निर्देशन में जांच कराई गई तो बीएससी 2003 में देवेंद्र सिंह तोमर का रिकॉड नहीं मिला।
सत्यापन विभाग के अधीक्षक सहित दो बाबू हटाए
इस मामले में कुलसचिव ने सत्यापन विभाग के अधीक्षक सुनील श्रीवास्तव को हटा दिया है, इनका तबादला स्कूल आफ लाइफ साइंस में किया गया है।चहीं, प्रधान सहायक धर्मेंद्र कुमार को बेसिक साइंस विभाग में भेजा गया है।
जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित
इस मामले की जांच के लिए प्रो. यूसी शर्मा, प्रो. रनवीर सिंह और उप कुलसचिव परीक्षा ममता सिंह सहित तीन सदस्यीय कमेटी गठित की गई है। कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।