आगरालीक्स…एटा के संजय यादव बने प्रदेश के अपर शिक्षा निदेशक. आगरा में डीआईओएस और जेडी के पद पर रह चुके हैं संजय यादव…
एटा के ग्राम जिटौली रामनगर निवासी 1992 बैच के पीईएस आधिकारी श्री संजय यादव को शासन द्वारा अपर शिक्षा निदेशक के पद पर पदोन्नति दी गई है । संजय यादव की गिनती विभाग के ईमानदार और तेज तर्रार अफसरों में होती है और वह वर्तमान में झांसी और चित्रकूट मंडलों के संयुक्त शिक्षा निदेशक के पद पर तैनात हैं ।
संजय यादव की प्रथम तैनाती बेसिक शिक्षा अधिकारी लखीमपुर खीरी के तौर पर हुई थी और इसके बाद डीआईओएस आगरा , बुलंदशहर, जेडी आगरा , अपर सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद आदि पदों पर भी तैनात रहे हैं।

एटा में ही हुई शिक्षा
संजय यादव की शिक्षा श्री कोमल सिंह इंटर कॉलेज हिम्मतपुर और जीआईसी एटा में हुई. उच्च शिक्षा एएमयू से प्राप्त की। संजय यादव राष्ट्रीय शैक्षिक प्रबंधन और प्रशासनिक संस्थान नई दिल्ली के परस्नातक हैं।
बाबा और पिता भी रहे हैं अधिकारी
संजय यादव के बाबा कोमल सिंह ब्रिटिश काल में प्रथम यादव और जिले से प्रथम व्यक्ति थे जो वरिष्ठ पुलिस कप्तान बने थे। उन्होंने ही संजय यादव को सिविल सेवा में कैरियर के प्रति प्रोत्साहित किया। एक बार इस ओर कदम बढ़ाए तो अब तक थमे नहीं हैैं। इनके पिता रामगोपाल सिंह भी एक सेवानिवृत पीईएस अधिकारी हैं और बड़े बेटे अनिरुद्ध यादव का भी हाल में ही पीसीएस 2021 की परीक्षा में चयन हुआ है। संजय यादव के अपर शिक्षा बनने पर उनके गांव और जिले में खुशी का माहौल है।