आगरालीक्स …..आगरा में कर्मचारियों का पीएफ (ईपीएफओ) जमा न करने पर बिल्डर के खिलाफ अरेस्ट वारंट।

आगरा के सहायक भविष्य निधि आयुक्त सदीप कुमार द्वारा चौधरी बिल्डर के निदेशक शास्त्रीनगर निवासी राम अवतार सिंह को नोटिस भेजा गया। इनके द्वारा कर्मचारियों का ईपीएफओ जमा नहीं कराया जा रहा था। इससे बिल्डर पर 13.93 लाख रुपये का बकाया हो गया है। इस पर 10 हजार रुपये की रिकवरी निकाली गई।
खाते में भी नहीं थे पैसे, अरेस्ट वारंट जारी
सहायक भविष्य निधि आयुक्त कार्यालय द्वारा बिल्डर राम अवतार सिंह को बकाया जमा करने के लिए कहा गया। मगर, बकाया जमा नहीं किया। बिल्डर के खाते में भी इतनी रकम नहीं थी कि उसे जब्त कर बकाया वसूला जा सके। इस मामले में बिल्डर राम अवतार के खिलाफ अरेस्ट वारंट सीपी 26 जारी किया है।