Monday , 20 April 2026
Home आगरा KPIMS Agra : Dengue cases not available for Vaccine #agra
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

KPIMS Agra : Dengue cases not available for Vaccine #agra

136

आगरालीक्स …..बीमारियां भी आती जाती रहती हैं, इसे ऐसे समझिए, कभी डेंगू ने कहर बरपाया था। अब डेंगू की वैक्सीन बनाने के लिए डेंगू से पीड़ित मरीज नहीं मिल रहे हैं।

मंगलवार को डेंगू दिवस मनाया गया। डेंगू ने 12 साल पहले कहर बरपाया था लेकिन अब डेंगू के केस ही नहीं आ रहे हैं। इससे डेंगू की वैक्सीन बनाने का काम भी आगे नहीं बढ़ पा रहा है। वैक्सीन बनाने के लिए मरीज भी चाहिए।
वेक्टर जनित रोगों के नोडल अधिकारी डॉ. सुरेंद्र मोहन प्रजापति ने बताया कि डेंगू संक्रमित एडीज मच्छर के काटने से होती है। यह मच्छर सामान्यता दिन में काटता है। यह स्थिर पानी में पनपता है। डेंगू बुखार का असर शरीर में 3 से 9 दिनों तक रहता है। इससे अत्यधिक कमजोरी आ जाती है और शरीर में प्लेटलेट्स लगातार गिरने लगती है।
उन्होंने बताया कि डेंगू के प्रमुख लक्षण बुखार आना, सिर में तेज दर्द होना, पैरों के जोड़ों मे तेज दर्द, आंख के पीछे तेज दर्द, चक्कर एवं उल्टी, शरीर पर लाल धब्बे आना एवं कुछ मामलों में आंतरिक एवं बाह्य रक्त स्त्राव होना भी है। नोडल अधिकारी ने बताया कि डेंगू का कोई सटीक इलाज तो उपलब्ध नहीं है। लेकिन कुशल प्रबंधन और चिकित्सकों की निगरानी से डेंगू को जानलेवा होने से बचाया जा सकता है। ऐसे में जरुरी है कि डेंगू के लक्षण दिखाई देने पर चिकित्सकीय सलाह ली जाए। साथ ही बिना डॉक्टर के सलाह के बुखार की दवा खाना ख़तरनाक हो सकता है। डेंगू के लक्षण दिखते ही नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर चिकित्सीय सलाह लें।

जिला मलेरिया अधिकारी नीरज कुमार ने बताया कि डेंगू से बचाव के लिए मच्छरों से बचाव करें। अपने घरों में मच्छरों को न पनपने दें। इसके लिए अपने घर में हर रविवार को साफ पानी से भरे बर्तनों को साफ करें।
रैली में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पीके शर्मा, डॉ. अमित रावत, डॉ. सुखेश गुप्ता, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पियूष जैन, डीपीएम कुलदीप भारद्वाज, यूनिसेफ डीएमसी राहुल कुलश्रेष्ठ, एंबेड संस्था के जिला संयोजक मोहित शर्मा व दस सहयोगी व सीएमओ ऑफिस के समस्त अधिकारी व कर्मचारी , जिला एवं नगरीय मलेरिया अधिकारी कार्यालय के समस्त मलेरिया निरीक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
बॉक्स
मंगलवार को सीएमओ ने गोष्ठी में शपथ भी ग्रहण कराई
मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के सभागार में एक गोष्ठी का आयोजन भी किया गया | सीएमओ डॉ. अरूण श्रीवास्तव ने गोष्ठी में समस्त अधिकारी और कर्मचारियों शपथ भी ग्रहण कराई ।

यह बरतें सावधानी।
• घर में साफ सफाई पर ध्यान रखें। कूलर का पानी प्रति सप्ताह बदलें।
• प्रत्येक रविवार को दस मिनट तक घर में साफ-सफाई करें।
• जहां भी पानी जमा हो उसे बदल दें या फैला दें।
• सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करें।
• पूरे शरीर को ढंकने वाले कपडे पहने एवं कमरों की साफ़-सफाई के साथ उसे हवादार रखें।
• आस-पास गंदगी जमा नहीं होने दें। जमा पानी एवं गंदगी पर कीटनाशक का प्रयोग करें।
• खाली बर्तन एवं समानों में पानी जमा नहीं होने दें। जमे हुए पानी में मिट्टी का तेल डालें।
• डेंगू के लक्षण मिलने पर तुरंत ही नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में संपर्क करें।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Rs 100 crore sale on Akshaya Tritiya in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में अक्षय तृतीया पर आज भी मंदिरों में...

बिगलीक्स

Agra Live News: JEE Mains 2026 result may declare Today

आगरालीक्स…Agra News: देश भर के इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए जेईई...

बिगलीक्स

Agra Live News: Dhaba Owner lodge FIR against History Sheeter Monu Yadav in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में जेल से छूटते ही हिस्ट्रीशीटर मोनू यादव ने...

आगरा

Obituaries of Agra on 20th April 2026

आगरालीक्स:……आगरा में आज उठावनी, शवयात्रा, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए...

error: Content is protected !!