आगरालीक्स ……गर्मी में क्या खाएं और क्या न खाएं। जानें आगरा की डायटीशियन सुरभि उपाध्याय से, पांच रंग के खाएं फल।

गर्मी के मौसम में पांच रंगों के फल खाने चाहिए जैसे- संतरा, जामुन, लीची, केला, अंगूर। खाने में प्रोटीन की मात्रा कम ही रखें क्योंकि यह पचने में काफी वक्त लेता हैै। गर्मी में कम तला-भुना खाएं और हो सके तो राइस बेस तेल का इस्तेमाल करें। अगर खाली पानी न पिया जाए तो जूस या सूप के रूप में लिक्विड लें। गर्मी में घर से बाहर निकलने के पहले 2 गिलास पानी जरूर पी लेना चाहिए। टमाटर, खरबूज, खीरा ककड़ी और प्याज का उपयोग करते रहना चाहिए। इन चीजों से पेट की सफाई होती है और अंदरूनी गर्मी शांत होती है। गर्मी में सोडियम, पोटैशियम और मैगनीज उचित मात्रा में लेनी चाहिए।
शुगर कंटेंट वाले फलों में बैक्टीरिया पनपने की सम्भावना ज्यादा बढ़ जाती है इसलिए ताजे फलों का सेवन करें और इन्हें ज्यादा देर काट कर न रखें तुरंत काटे और खा लें।
शरीर को डिटॉक्स करने के लिए आप आंवला जूस या एलोवेरा जूस वॉटर पी सकते हैं।
ड्राई फ्रूट्स और सीड्स भी भिगोकर खाना चाहिए क्योंकि ये गर्म होते हैं।
थोड़ी मात्रा में मसाले आपके पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने में मदद करते हैं और आपको थकान और इंफेक्शन से भी बचाते हैं