आगरालीक्स…केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल का भी मंत्रालय बदला. रिजिजू के बाद राज्यमंत्री बघेल की भी कानून मंत्रालय से छुट्टी, मिली अब ये नई जिम्मेदारी
केंद्रीय मंत्री रिजिजू के बाद केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल का भी विभाग बदल दिया गया है. अब वे कानून और न्याय मंत्रालय में राज्यमंत्री के स्थान पर स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्यमंत्री होंगी. राष्ट्रपति के प्रेस सचिव की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि भारत के राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री की सलाह के अनुसार राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री के रूप में नियुक्त करने का निर्देश दिया है.

इससे पहले केंद्र सरकार की ओर से किरेन रिजिजू को कानून मंत्रालय से हटाकर इस मंत्रालय की जिम्मेदारी अर्जुन राम मेघवाल को सौंपी गई है. विज्ञप्ति के अनुसार किरेन रिजिजू को अब पृथ्वी—विज्ञान मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है. इससे पहले केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह इस मंत्रालय को संभाल रहे थे.