आगरालीक्स…आगरा में कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा ने तहसील में दिया धरना. पुरानी पेंशल बहाली सहित कई मांगें.
तहसील सदर में गुरुवार को कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा के जिलाध्यक्ष डॉ. महेश बघेल की अध्यक्षता में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया, जिसका संचालन शाखा के जिलामंत्री विनोद इलाहाबादी द्वारा किया गया. इसमें विभिन्न संगठनों
पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा प्रधानमंत्री के नाम 4 सूत्रीय मांगपत्र और मुख्यमंत्री के नाम 12 सुत्रीय मांगपत्र उपजिलाधिकारी तहसील सदर को ज्ञापन के रूप में दिया गया.

धरना प्रदर्शन में डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन जनपद शाखा आगरा के अध्यक्ष डॉ. मुकेश शर्मा, जिलामंत्री डॉ. रविन्द्र सिंह राना, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जनपद शाखा आगरा के जिलाध्यक्ष डॉ. विनोद चौधरी, जिलामंत्री अजय शर्मा, उपाध्यक्ष अनिल मुदगल, संगठन प्रमुख योगेन्द्र शर्मा, टीबीडीटीसी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष मनकेश्वर शर्मा, मंत्री प्रवेंद्र सिंह, निकाय महासंघ के अध्यक्ष राजकुमार विधार्थी, जिलामंत्री किशोर भाटिया, महानगर अध्यक्ष मनीष चौहान, लैब टैक्नीशियन संघ के अध्यक्ष योगेश शर्मा, उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलामंत्री बृजेश दीक्षित, राघवेन्द्र सिंह, रोडवेज कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रामनरायण शर्मा, मंत्री चन्द्रहंस, रा.आप्टोमेट्रिक्स संघ के अध्यक्ष मुन्नालाल, मंत्री केके लवानियां, उप्र बेसिक हेल्थ वर्कर एसोसिएशन के अध्यक्ष महेश कुशवाह, मंत्री अभितांशु नरायण, सिंचाई संघ के अध्यक्ष मो. मुसीर, मंत्री अनिल मुदगल, माध्यमिक शिक्षणोत्तर संघ से मुकेश सिंह सिकरवार, मंत्री रामकुमार गोस्वामी एवं रमाकांत प्रजापति, डॉ. राजीव उपाध्याय, डॉ. योगेश चौधरी, डॉ. जितेन्द्र कुमार, डॉ विमल शर्मा, डॉ. प्रवीन मिश्रा, डॉ राजेश बघेल, डॉ. योगेश त्यागी, डॉ योगेंद्र शर्मा, डॉ. मुनेंद्र चाहर, दीपक यादव, डॉ. संतोष कुशवाह, यादराम शर्मा, योगेश गौतम, एसपी सारस्वत, डॉ. अभिषेक देव, श्री खुशीलाल वर्मा, अटेवा जिलाध्यक्ष राजू लोधे, प.रा. गुडडू सम्राट, जितेन्द्र वीर, राजेश चौहान, शरद, डॉ. मनोज पचौरी, डॉ. राजवीर, डॉ. जितेन्द्र वर्मा, डॉ. अनिल शर्मा, डॉ. रामनरेश परमार आदि लोगों ने अपने विचार व्यक्त कर पुरानी पेंशन बहाली एवं अन्य मांगों को लेकर आक्रोश ब्यक्त किया और आगे प्रांतीय एवं राष्ट्रीय स्तर से जो आदेश प्राप्त होंगें उनका पूर्ण समर्थन कर आगे के कार्यक्रमों में भागीदारी करेंगे.