आगरालीक्स…एक पिता थाने में फूट—फूट कर रोता रहा. कहा—साहब! दो दिन बाद बारात आनी है और बेटी अपने प्रेमी के साथ चली गई है. ढूंढकर ला दो…
आगरा मंडल के फिरोजाबाद से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें एक पिता थाने में फूट—फूट कर रोकर अपनी बेटी को ढूंढकर लाने के लिए पुलिसकर्मियों से गुहार लगा रहा था. दुखी पिता ने बताया कि दो दिन बाद उसकी बेटी की बारात आनती है लेकिन बेटी घरवालों को बेहोश कर अपने प्रेमी के साथ कहीं चली गई है. गहने और पैसे भी साथ ले गई है. उसे ढूंढ कर ला दो तो इज्जत बच जाएगी.

मामला शिकोहाबाद के नगला खंगर के एक गांव का है. यहां रहने वाली एक युवती की शादी दो दिन बाद मध्य प्रदेश के अटेर क्षेत्र से आनी है. बारात आने में दो दिन हैं. शादी की पूरी तैयारी हो गई हैं. दूल्हा पक्ष भी बारात लाने के लिए पूरी तरह तैयार है लेकिन रात को बेटी युवती अपने परिजनेां को खाने में नशीला पदार्थ खिलाकर प्रेमी के साथ घर से कहीं चली गई है. सुबह जब आंख खुली तो बेटी को घर में न देखकर सब हैरान रह गए.
घर में रखी ज्वैलरी और कैश भी गायब है. युवती की काफी तलाश की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला है जिसके बाद थाने पहुंच कर तहरीर दी है. पुलिस ने तहरीर पर आगरा के थाना चित्राहाटा नौगवां निवासी सुखवीर और नगला खंगर के रहने वलो रामनरेश के खिलाफ युवती को बहला फुसला कर ले जाने का मुकदमा दर्ज किया है. पीड़ित पिता ने पुलिस से बेटी को शीघ्र बरामद कराने की मांग की है.