अलीगढ़लीक्स…अलीगढ़ की तर्ज पर अन्य हाई-वे होंगे तैयार। 100 घंटे में सौ किलोमीटर सड़क बनाकर कायम किया है वर्ल्ड रिकॉर्ड। केंद्रीय मंत्री गडकरी ने की सराहना।
गाजियाबाद-अलीगढ़ एक्सप्रेस-वे पर हुआ काम

नेशनल हाईवे-34 गाजियाबाद-अलीगढ़ एक्सप्रेस- वे पर 19 मई को सिक्स लेन के निर्माण कार्य के दौरान एक नया रिकार्ड बन गया। क्यूब हाईवेज और एलएनटी कंपनी ने करीब 100 घंटे में सौ किलोमीटर सड़क का डामरीकरण कर एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है।
केंद्रीय मंत्री गडकरी ने टीम को दी बधाई
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह ने इस अभियान से जुड़े सभी लोगों को वीडियो कॉंफ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित किया और बधाई दी है।
गाजियाबाद से लेकर अलीगढ़ तक हाईवे को छह लेन में हो रहा है तब्दील
लालकुआं- गाजियाबाद से लेकर अलीगढ़ तक हाईवे को छह लेन में तब्दील किया जा रहा है।क्यूब हाईवेज ने एलएनटी कंपनी के साथ मिलकर इस हाईवे के काम को तेजी से करने और वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के लक्ष्य से 15 मई 2023 को अभियान शुरू किया गया था। जिसमें 100 घंटे में 100 लेन किलोमीटर डामरीकरण का लक्ष्य लिया गया है। जिसे 19 मई को पूरा करते हुए 112.5 लेन किलोमीटर सड़क का निर्माण कर वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम कर दिया गया। इस संबंध में एनएच के अधिकारियों का कहना है कि कुछ अन्य हाईवे पर भी इस तकनीक से कार्य कर समय से पूरा किया जाएगा।