आगरालीक्स…आगरा में अजब मामला. 58 साल की उम्र में दिया बेटे को जन्म. विधवा बहू ने कर दिया हंगामा. बोली—संपत्ति के लिए पैदा कर दिया नया वारिस
आगरा में अजब मामला सामने आया है. मामला परिवार परामर्श केंद्र पर आया है. इसमें एक विधवा बहू ने अपने सास—ससुर पर संपत्ति के लिए वारिस पैदा करने का आरोप लगाया है. वहीं सास—ससुर ने भी अपनी बहू पर कई आरोप लगाए हैं लेकिन काउंसिलिंग के बाद भी मामला नहीं सुलझ सका और दोनेां पक्षों को नई तारीख दी गई है.

ये है मामला
मामला कमला नगर थाना क्षेत्र का है. सैंया में रहने वाली एक युवती ने बताया कि चार साल पहले उसकी शादी कमला नगर के रहने वाले जिम संचालक से हुई थी. उसका पति इकलौती संतान था. लेकिन दो साल पहले हार्ट अटैक से उसके पति की मौत् हो गई और उसके कोई संतान भी नहीं है. युवती ने आरोप लगाया कि पति के मौत के बाद वो मायके रहने लगी. उसने अपने सास—ससुर में संपत्ति में हिस्सा मांगा. युवती ने आरोप लगाया कि पांच महीने पहले सास ने 58 वर्ष की आयु में बेटे को जनम दिया है. युवती ने आरोप लगाया कि सास—ससुर ने इस उम्र में भी नया वारिस पैदा कर दिया और सारी संपत्ति उसके नाम ही करना चाहते हैं.
वहीं काउंसलिंग में आए ससुर का कहना है कि बहू से गांव में रहने के लिए बोल रहे हैं लेकिन वो तैयार नहीं है. इस पर बहू ने बताया कि सास ससुर कहते हैं कि पैतृक गांव में रहो लेकिन वहां मकान नहीं बना है. मकान बनने पर ही वो रह सकती है.