Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Agra News: 5 hill stations where snow falls even in the month of May-June…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News: 5 hill stations where snow falls even in the month of May-June…#agranews

249

आगरालीक्स…मई—जून के महीने में भी यहां पड़ती है बर्फ. यहां घूमने पर आपका समर वैकेशन बन सकता है यादगार. जानिए 5 ऐसे हिल स्टेशन…

स्कूलों में समर वैकेशन शुरू हो चुके हैं और आगराइट्स ने घूमने का भी प्लान बना लिया है या फिर बना रहे हैं. आगरा में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है और हर घर में लोग कहीं न कहीं घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं. ऐसे में कई लोग हिल स्टेशन की तरफ रुख कर रहे हैं. हालांकि हर हिल स्टेशन पर मई—जून के महीने में ठंड नहीं होती लेकिन कुछ ऐसी जगह यानी हिल स्टेशंस हैं जहां आप सालभर में कभी भी जा सकते हैं आपको वहां बर्फ मिलनी ही हैं. मतलब इन जगहों पर जब आप जाएंगे तो आपको हमेशा ही ठंड के मौसम का अहसास होगा. हिमालय के आसपास ऐसे बहुत से डेस्टीनेशन हैं, जहां का तापमान हमेशा कम रहता है और यहां हमेशा बर्फबारी होती रहती है. आइए जानते हैं भारत के सबसे ठंडे हिल स्टेशनों के बारे में…

रोहतांग पास
पीर पंजाल रेंज में रोहतांग पास​ स्थित है जो कि कुल्लू को हिमाचल प्रदेश में लाहौल और स्पीति घाटी से जोड़ता है. यह हिल स्टेशन 13 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित है. रोहतांग पास साल के ज्यादातर समय बर्फ से ढका हुआ रहता है. जून से अक्टूबर के बीच बारिश का मौसम होने के कारण यह बहुत कम समय के लिए खुलता है. यह जगह अपने शानदार प्राकृतिक दृश्यों और ग्लेशियरों के लिए जानी जाती है. यहां आप कई एडवेंचर स्पोटर्स जैसे स्केटिंग, स्नो स्कूटर, स्कीइंग का जमकर मला ले सकते हैं. ऐसे में गर्मियों में बर्फ का मजा लेने के लिए परिवार के साथ रोहतांग पास जा सकते हैं.

द्रास
जम्मू कश्मीर का आखिरी सबसे ठंडा हिल स्टेशन है द्रास. यह समुद्रतल से 10760 फीट की ऊंचाई पर है. यह जगह बहुत ठंडी है. यहां मई—जून में भी तापमान बहुत कम रहता है. आपको बता दें कि द्रास गर्मियों में एक मशहूर टूरिस्ट डेस्टिनेशन है जहां लोग गर्मी के दिनों में बर्फ देखने के लिए जाते हैं.

कारगिल
कारगिल के बारे में तो पूरी दुनिया जानती है. कारगिल वो जगह है जहां भारतीय सेना अंतरराष्ट्रीय सीमा की रक्षा करती है. सिंधु नदी के तट पर स्थित कारगिल हिमालय के बर्फ से भरे शिखर से ढका हुआ है. यहां का तापमान सामान्य रूप से बहुत कम रहता है. जो लोग सही में ठंड का मजा लेना चाहते हैं उनके लिए कारगिल एकदम परफेक्ट प्लेस है.

अमरनाथ
अमरनाथ हिंदुओं का एक पवित्र स्थल है, जो कश्मीर की कर्पीन घाटी में स्थित है. यह 12756 फीट की ऊंचाई पर मौजूद है. अमरनाथ की गुफा वर्ष के ज्यादातर समय बर्फ से ढकी रहती है लेकिन मई से सितंबर के बीच इसकी यात्रा की जाती है. अमरनाथ की यात्रा बिल्कुल भी आसान नहीं है. बावजूद इसके हर साल हजारों की संख्या में लोग भोलेनाथ के दर्शन करने यहां पहुंचते हैं. अमरनाथ यात्रा रोमांच से भरी और साहसिक है लेकिन पूरे साल यहां जमकर ठंड रहती है.

स्पीति
स्पीति एक शानदार समर ब्रेक डेस्टिनेशन स्पॉट है. हिमालयी बेल्ट पर स्थित यह जगह गर्मियों में पर्यटकों की फेवरेट है. यहां गर्मियों के मौसम में भी आपको जमकर बर्फ मिलेगी. वहीं सर्दियों के मौसम में घाटी एकदम सफेद दिखाई देती है. सर्दियों में यहां मौसम माइनस में चला जाता है, जबकि गर्मियों में यहां का मौसम घूमने के लायक होता है और बर्फ भी दिखाई देती है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

पॉलिटिक्सबिगलीक्स

Agra News Live: SP workers house arrest before march in Agra

आगरालीक्स… आगरा सहित जगह जगह सपा के संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ मार्च...

बिगलीक्स

Agra News Live: Rs 390, 51 KM Long Agra Jalesar road work start soon

आगरालीक्स ..Agra News: आगरा जलेसर रोड, जो टेढ़ी बगिया से मुड़ी का...

आगरा

Obituaries of Agra on 22nd July 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

बिगलीक्स

Agra News Live: Permission granted to fell 10,743 trees in the Taj Trapezium Zone

आगरालीक्स…Agra News: ताज ट्रेपेजियम जोन में 10743 पेड़ काटने की मिली अनुमति,...

error: Content is protected !!