आगरालीक्स…आगरा में एक और बाबू रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा. एंटी करप्शन टीम ने किया गिरफ्तार. स्कूल संचालक से इस काम के लिए मांगी थी इतनी रिश्वत
आगरा में एक और बाबू रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन टीम ने रंगेहाथ पकड़ा है. आरोपी बाबू ने एक स्कूल संचालक से समिति का रजिस्ट्रेशन कराने के नाम पर रिश्वत के रूप में दस हजार रुपये मांगे थे. सोमवार को एंटी करप्शन टीम ने उसे रंगे हाथ रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया.

मथुरा के रहने वाले ओम प्रकाश एक इंटर कॉलेज के संचालक हैं. उन्हें कॉलेज की समिति का रजिस्ट्रेशन कराना था. इसके लिए उन्होंने डिप्टी रजिस्ट्रार फार्म सोसायटी एंव चिट्स आगरा के यहां एप्लाई किया था. कॉलेज संचालक ने आरोप लगाया कि यहां बाबू बीके सिंह ने समिति का रजिस्ट्रेशन कराने के के बदले 10 हजार रुपये की मांग की. ओमप्रकाश ने इसकी शिकायत 17 मई को एंटी करप्शन विभाग में की थी.
सोमवार को एंटी करप्शन टीम ने बाबू बीके सिंह को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया. बाबू के रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़े जाने पर कार्यालय में अफरातफरी मच गई. बाबू के लिखाफ एक्शन लिया जा रहा है.