आगरालीक्स…दर्दनाक हादसा. हाइवे पर ट्रक ने स्कूटी सवार बहन—भाई को रौंदा. बहन की मौत, भाई की हालत गंभीर…शॉपिंग के लिए जा रहे थे दोनों
आगरा में हाइवे पर दर्दनाक हादसा हुआ है. आगरा— फिरोजाबाद रोड पर एक ट्रक ने स्कूटी सवार भाई—बहन को अपनी चपेट में ले लिया जिसमें बहन की मौत हो गई है जबकि भाई की हालत भी गंभीर बताई जा रही है. हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया है. दोनो भाई बहन टूंडला से आगरा शापिंग के लिए आ रहे थे कि रास्ते में हादसा हो गया. घायल भाई को एसएन में भर्ती कराया गया है. इनके पिता बीएसएफ में तैनात है और फिलहाल पश्चिम बंगाल में इनकी पोस्टिंग है.

शापिंग के लिए निकले थे
टूंडला में सतेंद्र रहते हैं. जो कि बीएसएफ में जवान है और इनकी तैनाती पश्चिम बंगाल में है. सतेंद्र का बेटा आलोक और बेटी नम्रता सोमवार को टूंडला से आगरा शापिंग के लिए आ रहे थे. नेशनल हाइवे पर पीछे से आ रहे एक ट्रक ने इनकी स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया. एक्सीडेंट में नम्रता की मौत हो गई जबकि आलोक बुरी तरह से घायल हो गया. सूचना पर पहुंची पुलिस व लोगों ने तत्काल आलोक को एसएन में भर्ती कराया है. बताया जाता है कि नम्रता भी हेलमेट पहने हुई थी फिर भी उसके सबसे ज्यादा चोट सिर में आई थी. इधर बेटी की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है. सूचना पर इनके पिता पश्चिम बंगाल से आगरा के लिए चल दिए हैं.