आगरालीक्स…आगरा आईं मॉडल नीता शर्मा. सिकंदरा स्मारक का किया दीदार…
इंस्टाग्राम पर अपनी रील और वीडियो की वजह से फेमस हुईं मॉडल व एक्ट्रेस नीता शर्मा रविवार को आगरा में पहुंची. वे यहां पर बिचपुरी क्षेत्र के अमरपुरा गांव अपने मित्र अजय राजपूत से मिलने के लिए आई थीं. एक्ट्रेस नीता शर्मा पश्चिम बंगाल की रहने वाली हैं और इन दिनों वह मुंबई में रह रही हैं. नीता शर्मा ने कहा कि उनके इंस्टग्राम पर तीन मिलियन फैन फॉलोइंग है. नीता शर्मा इससे पहले तीन गानों में भी काम कर चुकी हैं और इसके अलावा कई वेब सीरीज में भी काम किया है.
आगरा आने के बाद वे अपने मित्र अजय राजपूत के साथ सिकंदरा स्मारक घूमीं. उनके दोस्त अजय राजपूत भी मुंबई में फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं.