आगरालीक्स…आगरा में स्पोर्टबज का समर कैम्प शुरू. बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए कई एक्टिविटीज
विजय नगर कॉलोनी स्थित स्पोर्टबज मल्टी स्पोर्ट व पार्टी कॉम्पलेक्स में आज से समर कैम्प का आयोजन शुरू हो गया है. इसमें 5 वर्ष की आयु से लेकर बड़ी उम्र तक के लोगों के लिए विभिन्न एक्टिविटीज जैसे कि आर्ट एंड क्राफ्ट, रेबिन आर्ट, कुकिंग विदआउट फायर, डांस, चोकलेट एंड कैक मेकिंग, प्लांट एंड पोट्स, बैडमिंटन, स्केटिंग, योगा, स्वीमिंग, टेबल टेनिस जैसे प्रशिक्षण दिए जा रहे हैं.

प्रबंधक ने बताया कि इस समर कैम्प की खासियत यह है कि यहां जिनके द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है वह अपने अपने क्षेत्र के जाने माने प्रशिक्षक हैं. इतनी सारी गतिविधियों के एक साथ होने वाला यह समर कैम्प आगरा व अब तक का सबसे अनूठा समर कैम्प है.