Wednesday , 25 November 2026
Home हेल्थ Club 35 workshop on life style disease in Agra
हेल्थ

Club 35 workshop on life style disease in Agra

232

आगरालीक्स …आगरा में खुशहाल जिंदगी और लाइफ स्टाइल डिजीज से बचने के लिए अर्न (ईएआरएन) को जिंदगी का हिस्सा बनाने के टिप्स दिए गए। इससे आप बेहतर जिंदगी जी सकते हैं। मंगलवार को होटल क्लार्क शिराज में क्लब 35 द्वारा आयोजित कार्यशाला में मेंबर को बीमारियों से बचने और स्ट्रेस मैनेजमेंट के टिप्स दिए।
अमेरिका के न्यूट्रिनिस्ट प्रकाश वीर ने अर्न को स्पष्ट करते हुए कहा कि ई से मतलब है एक्सरसाइज, नियमित व्यायाम करें, यह व्यायाम आप अपने घर में भी कर सकते हैं। ए से मतलब है एटीटयूट, पॉजिटिव एटीटयूट रखें, पॉजिटिव व हमेशा खुश रहने से एंटीऑक्सीडेंट निकलते हैं जो स्वस्थ्य रहने के लिए जरूरी हैं। जबकि निगेटिव एटीट्यूट होने पर फ्री रेडिकल निकलते हैं, ये सामान्य सर्दी जुकाम से लेकर कैंसर के कारक होते हैं। इसके बाद आर का मतलब है रेस्ट, कम से कम सात घंटे सोना चाहिए, सोने से पहले अच्छी किताब पढें। सबसे अंत में एन का मतलब है न्यूट्रिशन, एक ग्राम प्रति बॉडी वेट प्रोटीन लेनी चाहिए। लेकिन इसकी मात्रा कम होती है। फास्ट फूड से फेट अधिक मात्रा में पहुंच जाता है और कैलोरी की मात्रा भी बढ रही है। इससे मधुमेह से लेकर दिल की बीमारियां बढ़ रही हैं। रिफाइंड का इस्तेमाल न। सरसों और जैतून का तेल इस्तेमाल कर सकते हैं, यह भी सीमित मात्रा में होना चाहिए। डॉ जयदीप मल्होत्रा ने अतिथियों का स्वागत किया। बताया कि उम्र बढने के साथ ही खानपान पर विशेष ध्यान रखना चाहिए। इस दौरान आशु मित्तल, डॉ आरती मनोज, डॉ नरेंद्र मल्होत्रा आदि मौजूद रहे।

club
पानी, तेल के बिना सब्जी, बटर के बिना चिकन का डेमो
अमेरिका के न्यूट्रिनिस्ट प्रकाश वीर ने बताया कि सब्जियों में पानी और तेल कुदरती होता है, इसलिए पानी और तेल के बिना भी सब्जी बनाई जा सकती हैं, जो ज्यादा पोषक होती है इसी तरह से बटर के बिना चिकन बनाया जा सकता है, उन्होंने इसका डेमो दिया।

ओवन और कुकर में पका खाना हानिकारक, मिटटी के बर्तन करें इस्तेमाल
पहले मिटटी के बर्तन में खाना पकाया जाता था, इसका टेस्ट भी अच्छा था और इससे सब्जियों के न्यूट्रिशन भी खत्म नहीं होते थे। अब कुकर और ओवन में खाना तैयार हो रहा है, कई स्टडी में यह स्पष्ट हो चुका है कि कुकर और ओवन में खाना पकाने पर फ्री रेडिकल बनते हैं, यह घातक होते हैं।

ये करें
ब्रेकफास्टः प्रिंस की तरह करें, हैवी ब्रेकफास्ट लें
लंचः किंग की तरह करें, न्यूट्रिशन रिच लंच लें
डिनरः आम आदमी की तरह करें, कम मात्रा में लें

इसका ध्यान रखें
डिनर लेने के दो घंटे बाद सोएं
40 की उम्र के बाद प्रोटीन का इस्तेमाल कम करें
ब्रेकफास्ट लेने के बाद व्यायाम ना करें
खाने के साथ सलाद अवश्य लें।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

हेल्थ

Agra News: Get cataract surgery and lens implantation done for free in Agra. Those in need can register until November 24

आगरालीक्स…आगरा में मोतियाबिंद के आपरेशन और लैंस प्रत्यारोपण फ्री में कराएं. 24...

हेल्थ

Agra Health News: A four-year-old child with Down syndrome swallowed a locket; it was removed through a complex operation at SN Medical College, Agra

आगरालीक्स…आगरा में चार साल का डाउन सिंड्रोम पीड़ित बच्चा लॉकेट को निगल...

हेल्थ

Agra Health News: Patients in Agra with congenital cleft lip, cleft palate, and facial or jaw deformities received free consultations…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में जन्मजात कटे होंठ, कटे तालु, चेहरे और जबड़े संबंधी विकृति...

हेल्थ

Agra Health News: World Diabetes Day was observed at Nidhi Eye and Multispecialty Hospital, Agra, as an awareness campaign

आगरालीक्स…विश्व मधुमेह दिवस पर आगरा के निधि आई एंड मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में...

error: Content is protected !!