आगरालीक्स… आगरा में सर्विस टैक्स डिपार्टमेंट ने डॉक्टरों पर कार्रवाई की। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि जनवरी 2016 में आगरा के कलाक्रति में हुई आॅल इंडिया कांग्रेस आॅफ आब्सटेट्रिक्स एंड गायनेकॉलोजी कांफ्रेंस में 25 करोड रुपये जुटाए गए लेकिन सर्विस टैक्स 15 करोड रुपये पर दिया गया है। टीम ने रेनबो हॉस्पिटल के संचालक डॉ नरेंद्र मल्होत्रा, डॉ आरएन गोयल और डॉ अनुपम गुप्ता से कांफ्रेंस से संबंधित रिकॉर्ड मांगे हैं।
आगरा के कलाक्रति में 13 से 17 जनवरी तक 59 वीं आॅल इंडिया कांग्रेस आॅफ आब्सटेट्रिक्स एंड गायनेकॉलोजी कांफ्रेंस आयोजित की गई थी, इसमें देश विदेश से चिकित्सक आए थे। कांफ्रेंस में करोडों रुपये खर्च किए गए। इसके लिए डॉक्टर और दवा कंपनियों से करोडों का चंदा जुटाया गया। मंगलवार को सीमा शुल्क, केंद्रीय उत्पाद शुल्क एवं सेवा कर के अपर आयुक्त यशोवर्धन पाठक के निर्देशन में टीम ने रेनबो हॉस्पिटल में कांफ्रेंस से संबंधित दस्तावेज के रिकॉर्ड खंगाले। कांफ्रेंस के लिए जुटाए गए रुपये और खर्चे के दस्तावेज की जांच की। विभागीय अधिकारियों को कांफ्रेंस में 25 करोड रुपये खर्च किए जाने का अनुमान है, लेकिन सर्विस टैक्स करीब 15 करोड पर दिया गया है। इसकी जांच की जा रही है।
उधर, डॉ नरेंद्र मल्होत्रा, डॉ आरएन गोयल और डॉ अनुपम गुप्ता का कहना है कि आयोजन समिति द्वारा अधिकतम सर्विस टैक्स जमा किया गया है, इसके साथ ही कंपनी ने भी टैक्स दिया है।
Leave a comment