Thursday , 4 June 2026
Home टॉप न्यूज़ Doctor’s car catches fire in Agra
टॉप न्यूज़

Doctor’s car catches fire in Agra

170

आगरालीक्स.. आगरा में एक डॉक्टर की कार से आग की लपटें उठने लगी, डॉक्टर और उनके साथी बाल बाल बच गए। कुछ ही देर में आग की लपटें बिकराल हो गई।
आगरा के आंवलखेडा की सीएचसी पर डॉ दलवीर सिंह कार्यरत हैं, मंगलवार रात को वे अपने दो अन्य साथियों के साथ आंवलखेडा जा रहे थे। मुडी के चौराहे के पास कार से आग की लपटें उठने लगी, वे कुछ समझ पाते तब तक आग की लपटें बेकाबू हो गई। डॉ दलवीर सिंह और उनके साथी कार से नीचे उतर गए और कार से दूर खडे हो गए, हादसे में डॉक्टर और उनके साथी बाल बाल बच गए।

15 दिसंबर को एलआईसी बिल्डिंग में लगी आग
संजय प्लेस स्थित एलआईसी बिल्डिंग में आज शाम करीब आठ बजे पहली मंजिल पर भीषण आग लग गई। मौके पर दमकल की पांच—छह गाड़ियां पहुंच गई हैं। इसके अलावा पुलिस प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। आग किस कारण लगी इसका अभी पता नही चल सका है लेकिन आग से कई अहम दस्तावेजों के नष्ट होने की आशंका जताई जा रही है।
आज शाम को करीब आठ बजे संजय प्लेस स्थित एलआईसी बिल्डिंग की पहली मंजिल पर किन्हीं कारणोंवश आग लग गई। कुछ लोगों ने जब आग को देखा तो थोड़ी ही देर में यह खबर पूरे शहर में फैल गई। मौके पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी पहुंच गए। दमकल विभाग को भी सूचना दे दी गई है। फिलहाल मौके पर दमकल विभाग की करीब पांच—छह गाड़ियां पहुंच चुकी हैं। अफरातफरी के बीच फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग पर काबू पाने में लगी हुई है। आग के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।
20 दिसंबर को कोल्ड स्टोरेज में लगी थी आग
आगरा में कोल्ड स्टोरेज में भीषण आग लग गई है, कोल्ड स्टोरेज की दीवार को तोडकर आग पर काबू पाने के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं, किनानी बाजार में हलवाई की दुकान में सिलेंडर फट गया। फायर बिग्रेड ने एक घंटे में आग पर काबू पा लिया।
मंगलवार रात को नंदलाल पुर, खंदौली में अग्रवाल कोल्ड स्टोरेज में आग लग गई। आग की लपटें देखते ही देखते बेकाबू होती चली गई, कुछ ही देर में स्थानीय लोग आ गए और आग पर काबू पाने के लिए प्रयास में जुट गए। फायर बिग्रेड की गाडियों भी पहुंच गई, कोल्ड स्टोरेज की दीवार को तोडकर आग पर काबू पाने के प्रयास किए गए।
मंगलवार सुबह छह बजे किनारी बाजार (कोतवाली) स्थित दाऊजी मार्केट के सामने विक्की की हलवाई की दुकान है। सुबह कारीगर दुकान छोड़ किसी काम से चला गया। कुछ देर बाद ही सिलेंडर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आसपास के लोग जुट गए। आग को अपने स्तर से काबू करने के प्रयास में जुट गए। तभी अचानक ही तेज धमाके के साथ सिलेंडर फट गया। सूचना पर कोतवाली पुलिस और फायर बिग्रेड की एक गाड़ी मौके पर पहुंच गई। फायरकर्मियों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद ही आग पर काबू पा लिया। पुलिस का कहना है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी थी। आग में फर्नीचर जल गया है।

इंटरनेट फोटो

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : A senior advocate and environmental activist from Agra stated that the current system is actually discouraging farmers from planting trees—read why ?

आगरालीक्स…ताज क्षेत्र का वनावरण मात्र 3.38 प्रतिशत, फिर भी किसानों को पेड़...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Women vandalized a liquor shop in Agra, setting fire to liquor crates…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में महिलाओं ने देशी शराब ठेके पर की तोड़फोड़. शराब पेटियों...

टॉप न्यूज़

Agra Weather: The humidity and heat increased after the rain. A female tourist fainted at the Taj Mahal…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में बारिश के बाद उमस और गर्मी बढ़ी. ताजमहल पर महिला...

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : ‘Wedding on the Maharaja Express’, Penguin India to Publish Agra’s Prakhar’s Debut Novel

आगरालीक्स…पेंगुइन इंडिया प्रकाशित करेगा आगरा के प्रखर का पहला उपन्यास ‘वेडिंग ऑन...

error: Content is protected !!