आगरालीक्स.. आगरा में एक डॉक्टर की कार से आग की लपटें उठने लगी, डॉक्टर और उनके साथी बाल बाल बच गए। कुछ ही देर में आग की लपटें बिकराल हो गई।
आगरा के आंवलखेडा की सीएचसी पर डॉ दलवीर सिंह कार्यरत हैं, मंगलवार रात को वे अपने दो अन्य साथियों के साथ आंवलखेडा जा रहे थे। मुडी के चौराहे के पास कार से आग की लपटें उठने लगी, वे कुछ समझ पाते तब तक आग की लपटें बेकाबू हो गई। डॉ दलवीर सिंह और उनके साथी कार से नीचे उतर गए और कार से दूर खडे हो गए, हादसे में डॉक्टर और उनके साथी बाल बाल बच गए।
इंटरनेट फोटो