आगरालीक्स…आगरा यूथ फेस्टीवल के फिनाले में होगा धमाल, अब तक 30 प्रतिभाओं का हुआ चयन. सोमवार से गुरुवार तक सभी कैटेगरी में होंगे रजिस्ट्रेशन, शुक्रवार से रविवार तक आडिशन
आगरा यूथ फेस्टीवल के 30 जून से 2 जुलाई को तीन दिवसीय ग्रैंड फिनाले में होने वाले धमाल के लिए 30 प्रतिभाओं ने अपना स्थान पक्का कर लिया है। पिछले सप्ताह के 12 और इस सप्ताह के 18 चयनित प्रतिभाओं को मिलाकर 30 प्रतिभागियों को ग्रैंड फिनाले के टिकट प्रदान किए गए हैं। वर्ल्ड डिजायनिंग फोरम के सीईओ अंकुश अनामी ने बताया कि इस सप्ताह लगभग 140 प्रतिभागियों ने रजिस्ट्रेसन कराया। जिसमें विबिन्न कैटेगरी में 18 को ग्रैंड फिनाले के लिए चयनित किया गया है।

www.worlddesigningforum.com पर रजिस्ट्रेशन (डांसिंग, एक्टिंग, ओपन मिमकरी, सिंगिंग, आर्ट, क्राफ्ट, पेंटिंग, स्केचिंग, फैशन डिजायनर, मेक-अप, टेटू आर्ट) किए जा सकते हैं। 30 जून से 2 जुलाई तक ग्रैंड फिनाले में बॉलीवुड समेत देश की मशहूर हस्तियां चुनी हुई प्रतिभाओं को सम्मानित करने आगरा पहुंचेगी। तीन दिवसीय क्लोजिंग सेरेमनी पर फैशन शो का आयोजन भी होगा। जिसमे भारतीय आर्टिसन्स को समर्थन देने के लिए देश भर से 200 फैशन डिज़ाइनर हस्तनिर्मित कपड़ों से बने परिधानों का प्रदर्शन करेंगे। मिस्टर, मिस एवं मिसेस आगरा और मिस इंडिया हेरिटेज 2023 की ताजपोशी भी विभिन्न सेलिब्रिटी एवं मिस यूनिवर्स नेहल चुडासमा करेंगी| निर्णायक मण्डल में हर्षित पाठक, अनिल जैन, अंकिता श्रीवास्तव, शैली सारस्वत थीं। इस अवसर पर वैजयन्ती देवी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के निदेशक नितेश शर्मा, ट्यूरिज्म ऑफिसर विशाल श्रीवास्तव, अमृत कुमार, सुगंधा ढींगर, शिल्पी प्रतिक्षा, पुष्पेन्द्र सिंह, रवि चौहान, रजत सिंह, मनु, जाकिर आदि उपस्थित थे।
इस सप्ताह चयनित प्रतिभागियों की सूची
सिंगिंगः श्रेया शर्मा, रत्नम रायजादा, आयूष गौड़, अमन शर्मा, आद्या द्विवेदी, अयान खान, गौरव गोस्वामी, नम्रता सिंह।
इंस्ट्रूमेंट मेः सुमित सैनी, युक्ता मित्तल।
सोलो डांसः जया धाकरे, संस्कृति।
ग्रुप डांसः देवेश बघेल, आगरा वैरियर्स।
ओपन मिमिक्रीः शिवांगी कुलश्रेष्ठ, जीतराज सिंह।
ड्रामाः रुद्रा, द्रेयांश।