Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Agra News: Agra to Ahmedabad flight closed from today. Know the timing and fare of Mumbai, Bhopal, Bengaluru, Lucknow…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Agra to Ahmedabad flight closed from today. Know the timing and fare of Mumbai, Bhopal, Bengaluru, Lucknow…#agranews

281

आगरालीक्स…आगरा से अहमदाबाद फ्लाइट आज से हुई बंद. अब केवल चार शहरों के लिए आगरा से फ्लाइट. जानें मुंबई, भोपाल, बेंगलुरु, लखनऊ की टाइमिंग और किराया

आगरा से अब तक लखनऊ, मुंबई, अहमदाबाद, बेंगलूरू और भोपाल के लिए फ्लाइट हैं, फ्लाइट सप्ताह में तीन से चार दिन चल रही है। लेकिन आज से आगरा से अहमदाबाद फ्लाइट को बंद कर दिया गया है. खेरिया एयरपोर्ट के निदेशक नीरज श्रीवास्तव ने जानकारी दी थी कि तकनीकी समस्या के कारण आगरा से अहमदाबाद फ्लाइट 31 मई से बंद हो रही है. फ्लाइट दो महीने के लिए बंद रहेगी.

बेंगलूरू फ्लाइट में सबसे ज्यादा यात्री
आगरा से लखनऊ, मुंबई, अहमदाबाद, बेंगलूरू और भोपाल के लिए फ्लाइट चल रही हैं. इसमें से सबसे ज्यादा यात्री आगरा बेंगलरू फ्लाइट में यात्रा कर रहे हैं जबकि सबसे कम यात्री आगरा भोपाल फ्लाइट में जा रहे हैं.

भोपाल के लिए आगरा से फ्लाइट
सप्ताह में तीन दिन — मंगलवार, गुरुवार, शनिवार
फ्लाइट का नाम — 6ई7923
किराया — तीन हजार रुपये से अधिक
समय — आगरा से सुबह 11 बजकर 30 मिनट पर फ्लाइट जाती है जो कि भोपाल 1 घंटा 25 मिनट में यानी दोपहर 12 बजकर 55 मिनट पर भोपाल पहुंच जाती है.

बेंगलुरु के लिए आगरा से फ्लाइट
सप्ताह में चार दिन — बुधवार, शुक्रवार, शनिवार और सोमवार
फ्लाइट का नाम — 6ई5917
किराया — 8 से 9 हजार रुपये के लगभग
समय — आगरा से दोपहर 2 बजकर 55 मिनट पर फ्लाइट जाती है जो कि बेंगलुरु 2 घंटे 25 मिनट में यानी शाम 5 बजकर 20 मिनट पर बेंगलुरु पहुंच जाती है.

मुंबई के लिए आगरा से फ्लाइट
सप्ताह में तीन दिन — मंगलवार, गुरुवार, शनिवार
फ्लाइट का नाम — 6ई919
किराया — 6 हजार रुपये से अधिक
समय — आगरा से दोपहर 1 बजकर 40 मिनट पर फ्लाइट जाती है जो कि मुंबई 2 घंटे 05 मिनट में यानी दोपहर 3 बजकर 45 मिनट पर मुंबई पहुंच जाती है.

लखनऊ के लिए आगरा से फ्लाइट
सप्ताह में चार दिन — सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार
फ्लाइट का नाम — 6ई7932
किराया — 2500 रुपये के करीब
समय — आगरा से दोपहर 3 बजकर 25 मिनट पर फ्लाइट जाती है जो कि लखनऊ 1 घंटे 05 मिनट में यानी शाम 4 बजकर 30 मिनट पर लखनऊ पहुंच जाती है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 22nd July 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

टॉप न्यूज़

Agra News: Samajwadi Party anger erupts in Agra over Akhilesh Yadav’s detention; protests held…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में फूटा सपाइयों का गुस्सा. दिल्ली में अखिलेश यादव को हिरासत...

टॉप न्यूज़

Agra News: VC held a high-level review meeting regarding preparations for the university’s 92nd convocation ceremony in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि का 92वां दीक्षांत समारोह 3 अगस्त...

आगरा

Agra News: Ticket checking at railway stations, Over ₹1.86 crore in fines collected in 20 days…#agranews

आगरालीक्स…आगरा मंडल के रेलवे स्टेशनों पर टिकट चेकिंग. 20 दिन में 1.86...

error: Content is protected !!