Friday , 11 September 2026
Home आगरा Agra News: Know how many times changes can be made in Aadhaar card…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Know how many times changes can be made in Aadhaar card…#agranews

305

आगरालीक्स…आधार कार्ड में कितनी बार बदलवा सकते हैं अपना नाम, जानें कौन सी चीज कितनी बार हो सकती है अपडेट…

आधार कार्ड हमारे देश का अब एक जरूरी डॉक्यूमेंट है. इसमें कई जानकारियां जैसे आपका नाम, मोबाइल नंबर, जेंडर और पता होती है. इन चीजों में बदलाव होने पर आधार में इसे अपडेट कराना जरूरी रहता है. कई लोगों के नाम में गलती आ जाती है तो कइयों के मोबाइल नंबर में. ऐसे में लोगों को इनमें बदलाव करने के लिए आधार केंद्र पर जाना होता है. हालांकि आधार कार्ड में कोई भी बदलाव कराने की एक तय सीमा होती है. जैसे आप सिर्फ दो ही बात आधार कार्ड में अपना नाम अपडेट कर सकत हैं.

नाम के अलावा जन्मतिथि को आप केवल एक बार ही बदल सकते हैं. वहीं अगर एड्रेस की बात करें तो आप कितनी भी बार अपडेट कर सकते हैं. आधार कार्ड में जेंडर चेंज करने की भी सुविधा है और अगर इसमें आप कोई बदलाव चाहते हैं तो इसके लिए भी एक बार इसे बदल सकते हैं.

अगर आप नाम, जन्मतिथि और जेंडर को कई बार बदलवाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको आधार के क्षेत्रीय कार्यालय में फिर जाना होगा. इसके बलए आपको help@uidai.gov.in. पर ईमेल करना होगा. फिर आपको बदलाव का कारण बातना होगा और ये भी मेंशन करना होगा कि आप इसे क्यों करना चाहते है. इसके बाद संबंधित डिटेल्स और उसका प्रूफ देना हेागा. क्षेत्रीय कार्यालय को लगा कि आपकी अपील सही है तो फिर इसके लिए मंजूरी देगा और अगर आपकी अपील सही नहीं लगी तो फिर मंजूरी नहीं मिलेगी.

अगर आपका सही मोबाइल नंबर आधार कार्ड में अपडेट नहीं है तो फिर पहले तो आपको इसके लिए आधार कार्ड सेंटर जाना होगा. अगर मोबाइल नंबर अपडेट है तो फिर आप कुछ बदलाव आनलाइन भी कर सकते हैं. आधार केंद्र पर जाने पर आपको बायोमैट्रिक अपेडेट के लिए 100 रुपये देना होगा जबकि डेमोग्राफिक अपडेट के लिए 50 रुपये चार्ज देना होगा. हालांकि सरकार 14 जून तक आधार को आनलाइन अपडेट करने पर कोई शुल्क नहीं ले रही है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

A grand procession of Param Gurudev Shri Ratna Chand Ji Maharaj Sahib was taken out in Lohamandi

आगरालीक्स…आगरा के लोहामंडी में निकली परम गुरुदेव श्री रत्न चंद जी महाराज...

आगरा

Agra News: The new executive committee of Agra’s Shri Kshetra Bajaja Committee took the oath of office…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की श्री क्षेत्र बजाजा कमेटी की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ....

आगरा

Bhagavad Gita Certificate Course started in Department of History and Culture

आगरालीक्स…आगरा में यूनिवर्सिटी के इतिहा​स एवं संस्कृति विभाग में भगवद् गीता सर्टिफिकेट...

आगरा

Founder’s Day was celebrated at St. Anthony’s Academy School in Agra

आगरालीक्स…आगरा के सेंट एंथोनी एकेडमी स्कूल में मनाया गया संस्थापक दिवस. सेंट...

error: Content is protected !!