Monday , 20 April 2026
Home आगरा Agra News: The new generation is preferring to go to the hill station rather than to Nani’s house…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: The new generation is preferring to go to the hill station rather than to Nani’s house…#agranews

116

आगरालीक्स…नाना-नानी के घर छुट्टी अब पुराने जमाने की बात, नई जनरेशन हिल स्टेशन जाना चाहती है, बच्चों की खुशी से बढ़कर कुछ नहीं, क्या आपके घर में भी यही चर्चा है, जानिए क्यों बढ़ी यात्रा में दिलचस्पी और कहां घूमने जा रहे लोग

गर्मियों की छुट्टी का नाम आते ही बचपन याद आने लगता है। सबका हाॅलिडे डेस्टिनेशन नाना-नानी या मामा-मामी का घर होता था। पूरे साल इंतजार होता था कि कब छुट्टियां होंगी और वहां जाने का मौका मिलेगा। मगर अब यह गुजरे जमाने की बात है। आज बच्चे नाना-नानी के घर नहीं बल्कि हिल स्टेशन जाना चाहते हैं, सैर सपाटा करना चाहते हैं।

वृंदावन की रहने वालीं भारती छुट्टियों में अपने बच्चों के साथ माता-पिता के घर कुछ दिन रहने आती थीं लेकिन इस साल मायके नहीं जा पा रही हैं। बच्चों की जिद है कि नाना-नानी के घर बाद में भी जा सकते हैं। अभी हरिद्वार या ऋषिकेश चलते हैं। अगर समय मिला तो देहरादून और मसूरी भी होकर आएंगे। आखिरकार भारती इस साल अपने माता-पिता के घर रहने नहीं आ रही हैं, वे बच्चों का मन रखने के लिए हरिद्वार जाने वाली हैं। छीपीटोला के रहने वाले आदित्य कीं पत्नी शिक्षिका हैं। गर्मियों की छुट्टी हैं तो उनके घर में उज्जैन जाने का प्लान बना है। अर्जुन नगर निवासी जगमोहन के बच्चों की छुट्टियां हो गई हैं। वे इस साल केदारनाथ यात्रा पर जा रहे हैं। हर साल कहीं अलग स्थान पर जाते हैं। माता-पिता भी केदारनाथ यात्रा पर हैं। गर्मियों की छुट्टियां हो चुकी हैं और आगरा में घर-घर बस यही प्लानिंग हो रही है कि कैसे सस्ते में एक शानदार ट्रिप प्लान की जाए। हालांकि इसे लेकर तरह-तरह के कयास भी लगाए जा रहे हैं। कई लोगों का मानना है कि कोविड के चलते बीते कुछ सालों में जिस तरह से लोगों को जीना पड़ा है वे उन बुरी यादों से भी उभरना चाहते हैं। अधिकांश लोग घूमना चाहते हैं। वे बाहर जाना चाहते हैं।

अपने बचपन को याद करते हुए दयालबाग निवासी विनायक कहते हैं कि वह समय भी अलग था। न होमवर्क का बोझ और न विज्ञान के माॅडल बनाने की चिंता। इस छुट्टी के आते ही मौज-मस्ती का दौर शुरू हो जाता था। सबकी डांट-डपट से दूर नाना-नानी के घर जाना और वहां के दोस्तों के साथ खेलों में कब समय बीत जाता कुछ पता ही नहीं चलता। अब तो स्कूलों से बच्चों को होमवर्क ही इतना मिल जाता है कि दो-चार दिन ही कहीं घूमने जा सकते हैं। ऐसे में महीनों नाना-नानी के घर जाने से अच्छा है बच्चों को हिल स्टेशन घुमाया जाए। तीन से चार दिन की ट्रिप हो।

आगरा की बात करें तो हिल स्टेशन के साथ ही पर्यटन क्षेत्र में सैर सपाटा और धार्मिक स्थलों पर घूमने एवं धार्मिक यात्रा पर जाना पहली पसंद है। ट्रेनों एवं निजी वाहनों में अग्रिम बुकिंग हो रही है। इसलिए अभी से कुछ प्रमुख ट्रेनों में प्रतीक्षा सूची लंबी है। ऐसे में लोग टैªवल एजेंसी के जरिए टैक्सी, कार आदि की बुकिंग करा रहे हैं। लोगों की सबसे पहली पसंद, हरिद्वार, ऋषिकेश, देहरादून, मसूरी, शिमला, नैनीताल, हिमाचल प्रदेश के ठंडे शहर हैं। इसके बाद माता वैष्णो देवी, खाटू श्याम, बालाजी, मथुरा-वृंदावन, शिरडी के सांई बाबा, तिरूपति बाला जी, रामेश्वरम आदि धार्मिक स्थल की यात्रा भी तय हैं।

सिकंदरा के रहने वाले अश्वनी ट्रैवल इंडस्ट्री से जुड़े हैं। वे बताते हैं कि सोलो बैग पैकर्स, फैमिली ट्रिप या ग्रुप टूर चाहने वाले डेस्टिनेशन प्लानर्स से संपर्क कर रहे हैं। वे पैकेज बुक करना चाहते हैं। इस समय गर्मियों की छुट्टियों के कारण अधिकांश लोग ट्रिप प्लान कर रहे हैं जबकि काॅरपोरेट साल में कभी भी अपने एंपलाइज को टूर प्लान करते हैं। आजकल दो नेशनल और एक इंटरनेशनल ट्रिप बिजनेस स्कूल, एमबीबीएस, बीबीए आदि कोर्सेज में दाखिला लेने के प्लान में ही शामिल होती हैं। वहीं कई कंपनियां अपने कर्मचारियों को मोटिवेट करने के लिए टूर प्लान गिफ्ट में देती हैं। अप्रैल, मई और जून के महीनों में और क्रिसमस, न्यू ईयर के दिनों में सीजन फुल होता है। जबकि जुलाई, अगस्त और सितंबर के महीनों में यह डाउन हो जाता है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 20th April 2026

आगरालीक्स:……आगरा में आज उठावनी, शवयात्रा, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए...

आगरा

Agra Live News: Sarva Brahmin Kul Samaj Samiti celebrated the birth anniversary of Maharishi Lord Parshuram by performing Havan Yagya…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में सर्व ब्राह्मण कुल समाज समिति ने हवन यज्ञ कर मनाया...

आगरा

Agra Live News: Shipra Kulshreshtha, the newly appointed National President of the Women’s Wing of the All India Kayastha Mahasabha, visits Agra…#agranews

आगरालीकस…आगरा आईं अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ...

आगरा

Agra Live News: 75 people donated blood for the needy in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में जरूरतमंदों के लिए 75 लोगों ने किया रक्तदान.

error: Content is protected !!