आगरालीक्स…आगरा के युवा हुए ‘स्टिंग’ बाज. एक दिन में तीन से चार एनर्जी ड्रिंक पी रहे बच्चे और युवा…उस पर लिखी चेतावनी पर नहीं जाता ध्यान
आगरा के युवा स्टिंग बाज हो गए हैं. यहां स्टिंग का मतलब किसी सुराग का पता लगाने से नहीं बल्कि स्टिंग एनर्जी कोल्ड्रिंक से है. अगर आप थके हुए हैं और इसे पीते हैं तो यह आपके लिए आपकी थकान का समाधान हो सकती हैं. इसे पीने से कुछ समय के लिए आपको अच्छे प्रभाव देखने को मिल सकते हैं लेकिन असल में इसके दीर्घकालिक परिणाम बहुत बुरे हैं.

500 एमएल से ज्यादा नहीं पीनी चाहिए
आपको बता दें कि गर्मी से छुटकारा पाने के लिए अक्सर सभी घरों में लोग कोल्ड ड्रिंक पीना पसंद करते हैं. आजकल मार्केट में सबसे ज्यादा कोल्ड्रिंक कोई पी जा रही है तो वह है स्टिंग और चार्जर. अलग रंग और अलग आकार की बोतल में आई ये कोल्ड्रिंक इस समय युवाओं और बच्चों में सबसे ज्यादा फेमस है. हाल ये है कि बच्चे और युवा खासकर स्टूडेंट्स एक दिन में तीन से चार बोतल ये कोल्ड्रिंक पी रहे हैं. तीन से चार बोतल स्टिंग पीने वाले बोतल पर लिखी हुई चेतावनी पर ही ध्यान नहीं देते हैं. बोतल पर साफ लिखा है कि एक दिन में 500एमएल से ज्यादा इसका प्रयोग न करें.
जानें इसके पीने के नुकसान
एनर्जी ड्रिंक पीने से रक्तचाप, दिल की बीमारियां और मोटापा होने जैसी समस्याएं होना आम बात है. इसके पीने से शरीर में चीनी और कैफीन की मात्रा बहुत ज्यादा बढ़ने लगती है जिसके कारण शरीर में तरह—तरह की बीमारियां पैदा होने लगती हैं.
ये होते हैं नुकसान
नींद गड़बड़ होना
तनाव बढ़ता है
भावनाओं पर डालती है असर
हृदय संबंधी बीमारियां का बनती है कारण
अनियंत्रित ब्लड प्रेशर का खतरा
पेट दर्द होना
सिर दर्द होना
घबराहट महसूस होना
बेचैनी होना