आगरालीक्स…. आगरा के आंबेडकर विवि के आवासीय संस्थानों में स्नताक में प्रवेश मेरिट के आधार पर होगा, 10 वीं और 12 वीं के अंकों से मेरिट तैयार की जाएगी।

विवि के आवासीय संस्थान और डिग्री कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रवेश के लिए विवि की वेबसाइट पर वेब पंजीकरण अनिवार्य है, इसके बाद आवासीय संस्थान और कॉलेजों में प्रवेश लिया जा सकता है।
मेरिट से होगा प्रवेश
आंबेडकर विवि में प्रवेश समिति की बैठक हुई, इसमें निर्णय लिया गया है कि आवासीय संस्थानों में स्नातक में प्रवेश 10 वीं और 12 वीं की मेरिट के आधार पर होगा। जबकि डिग्री कॉलेज चाहें तो मेरिट और प्रवेश परीक्षा आयोजित कर प्रवेश ले सकते हैं।