आगरालीक्स…आगरा में भीषण गर्मी के लिए रहें तैयार. आज ही तापमान पहुंचा 40 डिग्री सेल्सियस. आने वाले दिनों में और होगा गर्मी से बुरा हाल. पढ़ें मौसम का अपडेट
आगरा में पिछले कुछ दिनों से बारिश, बादल और तेज आंधी के कारण मौसम सामान्य बना हुआ था और लोगों को गर्मी से लगातार राहत मिल रही थी लेकिन पिछले दो दिन से मौसम में फिर से बदलाव हुआ है. दिन में निकल रही तेज धूप के कारण तापमान में बढ़ोतरी हुई है. आज भी सुबह से ही चमकीली धूप निकली और दिन में इसका काफी तेज देखने को मिला.

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को आगरा का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो तो वहीं न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस रहा है. आने वाले दिनों में भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है. न्यूनतम के साथ ही अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होगी.