आगरालीक्स ….आगरा में बीटेक बहू शिक्षिका सास के पैर नहीं, बहू का कहना है कि पैर छूने से क्या होता है, मामला परिवार परामर्श केंद्र पहुंचा।

आगरा के सिकंदरा क्षेत्र की रहने वाली शिक्षिका के बेटे की शादी डेढ़ साल पहले बीटेक युवती से हुई थी। रविवार को परिवार परामर्श केंद्र पर यह मामला पहुंचा। सास का कहना है कि उनकी बहू पैर नहीं छूटी है, सास ससुर के साथ ही घर में कोई बड़ा आता है तो उसके भी पैर नहीं छूती है। इससे कई बार शर्मिंदगी उठानी पड़ती है। बहू का कहना है कि पैर छूने से क्या होता है मैं दिल से सास ससुर का सम्मान करती हूं, पैर छूना तो दिखावा है। शिक्षिका सास का कहना है कि वे भी पढ़ी लिखी हैं और पैर छूती हैं।
15 दिन से मायके में है युवती
बहू और सास के बीच पैर छूने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया है कि युवती 15 दिन से अपने मायके में है। परिवार परामर्श केंद्र में काउंसलर ने दोनों पक्षों को समझाने के प्रयास किए लेकिन दोनों अपनी अपनी बात पर अड़े रहे। इस मामले में आगे की तारीख दी गई है।
सांकेतिक फोटो