आगरालीक्स… आगरा में हर तीसरे व्यक्ति को एसिडिटी की समस्या, जानें क्या है कारण।

एसिडिटी यानी गैस बनना, खटटी डकार आना। पेट में जलन और उल्टी होना, यह समस्या आम हो चुकी है। एक अनुमान के तहत आगरा में तर तीसरे व्यक्ति को यह समस्या है। इसका सबसे बड़ा कारण खान पान और अव्यवस्थित दिनचर्या है।
सुबह देर से खाना, रात को देर से सोना
एसिडिटी और गैस बनने के तमाम कारण है यह फास्ट फूड के सेवन से लेकर अत्यधिक तनाव के कारण भी हो सकती है। मगर, प्रमुख कारण सुबह देर से भोजन, और दोपहर और रात को फास्ट फूड का सेवन एक बड़ा कारण है, जो लोग रात को देर से सोते हैं और पूरी नींद नहीं लेते उनमें यह समस्या बहुत अधिक देखने को मिल रही है।
रात सोने से दो घंटे पहले कर लें भोजन
घर पर बना हुआ भोजन लें, सुबह सात से आठ बजे के बाद नाश्ता कर लेना चाहिए। रात का भोजन हल्का होना चाहिए और सोने से दो घंटे पहले रात का भोजन कर लें। इससे एसिडिटी की समस्या कम हो सकती है।