आगरालीक्स…आगरा में बदमाशों का गैंग अरेस्ट. इनमें 2 बच्चे भी शामिल. 15 हजार रुपये का इनामी बेच रहा था असलाह. कब्जे से अवैध तमंचा, पिस्टल बरामद
आगरा में पुलिस ने 6 बदमाशों का गैंग पकड़ा है. इनमें एक 15 हजार रुपये का इनामी भी है. पुलिस ने इनके पास से तमंचा, पिस्टल, बाइक और स्कूटी बरामद की है. गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि फाउंड्रीनगर क्षेत्र में छह बदमाश खड़े हैं. यह लोग अवैध असलाहों को खरीदने और बेचने के लिए वहां खड़े थे.

पकड़े गए बदमाश अमित ने बताया कि उसने राजू और रोहित को एक तमंचा और दो जिंदा कारतूस बेचे थे जिसके बदले राजू और रोहित ने तीन हजार रुपये दिए हैं. पकड़े गए तीन बदमाशों में गौरव उर्फ गौरी जाट व दो बाल अपचारी हैं. गौरव ने बताया कि दोनों बाल अपचारियों को उसने एक पिस्टल मय जिंदा कारतूस 6 हजार रुपये में बेचे थे.
आरोपी गौरव उर्फ गौरी जाट के खिलाफ थाना एत्माद्दौला में वांछित चल रहा है और उस पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित है. उस पर 8 केस दर्ज हैं. गौरव थाना खंदौली के सौहरई का रहने वाला है जबकि अमित ट्रांसयमुना श्याम नगर व रोहित व राज चौहान शोभा विहार के रहने वाले हैं.