आगरालीक्स…आगरा में यमुना नदी पर बने अंबेडकर पुल का व्यू कटर और रेलिंग उखड़ी. बड़ा हादसा टला…6 महीने पहले ही हुई थी मरम्मत
आगरा में यमुना नदी पर बने अंबेडकर पुल का व्यू कटर और रेलिंग आज सुबह तेज हवा में उखड़ गई. गनीमत रही कि वहां से गुजर रहे किसी भी वाहन चालक या लोग इसकी चपेट में नहीं आए नहीं तो हादसा बड़ा हो सकता था. बड़ी बात ये है कि छह महीने पहले ही इस पुल की मरम्मत की गईई थी जिसमें 17 लाख रुपये की लागत लगी थी.

तेज हवा में उखड़ी रेलिंग
सोमवार सुबह तेज आंधी चल रही थी इसी दौरान यह रेलिंग और व्यू कटर उखड़ गया. गनीमत ये रही कि जिस समय यह हादसा हुआ उस समय वहां कोई वाहन चालक या लोग नहीं थे. इस पुल का निर्माण प्रदेश में बीएसपी सरकार के कार्यकाल में किया गया था.