आगरालीक्स…विश्व पर्यावरण दिवस पर डाॅ. एमपीएस के छात्रों ने फलदाय और औषधीय गुणों से युक्त 50 पौधे लगाए, स्क्वाड्रन लीडर एके सिंह का आग्रह विशेष अवसरों पर पांच पौधे अवश्य लगाएं
आगरा में डाॅ. एमपीएस ग्रुप आॅफ इंस्टीट्यूशंस में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों, छात्रों और कर्मचारियों ने विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर फलदाय और औषधीय गुणों से युक्त 50 पौधे रोपे। अध्यक्ष स्क्वाड्रन लीडर एके सिंह ने शहर वासियों से आग्रह किया कि पर्यावरण संरक्षण में योगदान के लिए विशेष अवसरों पर पांच पौधे अवश्य लगाएं, साथ ही उनकी देखभाल भी करें। निदेशक डाॅ. अनूप गोयल ने भी पौधारोपण के लिए प्रेरित किया। डाॅ. एमपीएस वल्र्ड स्कूल कीं कार्यवाहक प्रधानाचार्य रितु सिंह एवं डीन एकेडमिक्स एचएच गुप्ता ने छात्रों को संबोधित किया। एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी व संयोजक डाॅ. प्रवल प्रताप ने पर्यावरण जागरूकता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर सभी विभागाध्यक्ष, शिक्षक आदि उपस्थित थे।