Tuesday , 21 April 2026
Home आगरा Agra News: Bollywood actress Disha Patni visited the Elephant Conservation Center, took information about the routine of elephants and their treatment.#agranws
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News: Bollywood actress Disha Patni visited the Elephant Conservation Center, took information about the routine of elephants and their treatment.#agranws

107

आगरालीक्स…आगरा में एक्ट्रेस दिशा पाटनी ने देखा हाथी संरक्षया केंद्र. हाथियों के लिए फल और सब्जियां काटी. कहा—”यह मेरे जीवन के सबसे अच्छे दिनों में से एक रहा है..देखें फोटोज

लोकप्रिय फिल्म स्टार दिशा पाटनी ने ‘विश्व पर्यावरण दिवस’ पर मथुरा स्थित वाइल्डलाइफ एस.ओ.एस के हाथी संरक्षण और देखभाल केंद्र में दो दिन बिताए और भारत में हाथियों की दुर्दशा के बारे में भी जाना। हाथी संरक्षण और देखभाल केंद्र घुमने के दौरान, दिशा पाटनी ने वाइल्डलाइफ एस.ओ.एस टीम के साथ बातचीत की और हाथी अस्पताल और देखभाल केंद्र में रह रहे हाथियों की दिनचर्या और उनके उपचार के बारे में बहुमूल्य जानकारी प्राप्त की। दिशा पाटनी मुख्य रूप से बॉलीवुड फिल्म जगत में अपने काम के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने बॉलीवुड में एक्टिंग की शुरुआत बायोपिक ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ से की थी। पशु प्रेमी, दिशा जानवरों की सुरक्षा और उनके हित के लिए हमेशा से ही आवाज़ उठाती आई हैं।

5 जून ‘विश्व पर्यावरण दिवस’ के रूप में मनाया जाता है, ताकि दुनिया में पर्यावरण सम्बंधित समस्याओं के बारे में लोगों को अवगत कराया जा सके जिससे व्यक्तिगत और सामूहिक रूप से प्राकृतिक आवास को संरक्षित करने में मदद मिल सके। भारत में, एशियाई हाथियों का प्राकृतिक वातावरण भी पेड़ों की कटाई, प्रदुषण और गैरकानूनी तस्करी जैसे विभिन्न कारणों से खतरे में है। एशियाई हाथियों के संरक्षण की लड़ाई में अपना योगदान देने के प्रयास में, दिशा पाटनी ने मथुरा स्थित वाइल्डलाइफ एस.ओ.एस हाथी संरक्षण और देखभाल केंद्र में समय बिताया। उन्होंने हाथियों की दिल दहला देने वाली कहानियों के बारे में जाना, जिन्हें दशकों के दुर्व्यवहार और क्रूरता से बचाया गया था।

बॉलीवुड स्टार ने स्वेच्छा से हाथियों के लिए फल और सब्जियां काटी, जिन्हें केंद्र में रह रहे हाथियों को उनके दैनिक आहार के रूप में वितरित किया गया। दिशा ने हाथियों को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखने के लिए एनरिच्मेंट भी तैयार किये। उन्होंने उत्तर प्रदेश वन विभाग के सहयोग से वाइल्डलाइफ एस.ओ.एस द्वारा संचालित भारत के पहले और एकमात्र हाथी अस्पताल में उपलब्ध अत्याधुनिक पशु चिकित्सा सुविधाओं को भी देखा। यहां उन्होंने देखा कि एन.जी.ओ के पशु चिकित्सक हाथियों को किस तरह लेजर थेरेपी और फुट केयर ट्रीटमेंट प्रदान करते हैं। हालाँकि, अभिनेत्री के लिए मुख्य आकर्षण हाथियों के साथ उनकी शाम की सैर थी। वाइल्डलाइफ एस.ओ.एस का उद्देश्य हाथियों को प्राकृतिक वातावरण देना है, जहां वे केंद्र से सटे विशाल हरियाली भरे क्षेत्रों में खुले घूम सकें।

दिशा पाटनी ने कहा, “यह मेरे जीवन के सबसे अच्छे दिनों में से एक रहा है, जहां मुझे वाइल्डलाइफ एस.ओ.एस द्वारा बचाए गए हाथियों की देख-रेख और उनकी चिकित्सा देखभाल के बारे में जानने का मौका मिला है। भारत के पहले हाथी अस्पताल का दौरा करना, टीम से मिलना तथा भारत में हाथियों की दुर्दशा और वाइल्डलाइफ एस.ओ.एस के काम को समझना एक अविश्वसनीय अनुभव रहा। मैंने सीखा कि एक बार जंगल से पकड़ लिए जाने के बाद, वे फिर कभी वापस नहीं जा सकते। हाथी की सवारी करने से उसके स्वास्थ्य को जो छति पहुचती है मैंने उसके बारे में भी जाना। मुझे उम्मीद है कि लोग स्वयं आगे आएंगे और वाइल्डलाइफ एस.ओ.एस के संरक्षण के प्रयासों को अपना समर्थन देंगे।

वाइल्डलाइफ एस.ओ.एस के सह-संस्थापक और सी.ई.ओ, कार्तिक सत्यनारायण ने कहा, “दिशा पाटनी जैसी बहुचर्चित हस्तियों का आगे आना और हाथियों की सुरक्षा और संरक्षण के लिए स्टैंड लेना, जिससे भारत में उनकी दुर्दशा के बारे में जागरूकता फैलाने में मदद मिले, यह उनका एक सराहनीय कदम है। यह देखना उत्साहजनक था कि दिशा ने हाथियों की देखभाल में मदद की और हमारी नेत्रहीन हथनी सूज़ी के लिए भोजन तैयार करने में मदद की।

वाइल्डलाइफ एस.ओ.एस की सह-संस्थापक और सचिव, गीता शेषमणि ने कहा, “वाइल्डलाइफ एस.ओ.एस एलिफेंट हॉस्पिटल में हम हाथियों को आजाद और स्वस्थ जीवन देने का भरसक प्रयास करते हैं। हमें उम्मीद है कि दिशा पाटनी कई लोगों के लिए एक उदाहरण स्थापित करेगी और अधिक से अधिक लोगों को प्रकृति की सुरक्षा करने में सक्रिय भागीदार बनने के लिए प्रोत्साहित करेगी।

2010 में, वाइल्डलाइफ एस.ओ.एस और उत्तर प्रदेश वन विभाग ने मथुरा में पहला हाथी संरक्षण और देखभाल केंद्र स्थापित किया। उच्च श्रेणी की पशु चिकित्सा सुविधाओं से लैस, केंद्र वर्तमान में लगभग 35 पुनर्वासित हाथियों को देखभाल और उपचार प्रदान कर रहा है, जिन्हें सर्कस में प्रदर्शन करने, पर्यटकों को सवारी देने, सड़कों पर भीख मांगने और शादी में इस्तेमाल जैसी बेहद भयानक परिस्थितियों से बचाया गया है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Weather: Agra gripped by severe heat; scorching winds blow during the day…#agranews

आगरालीक्स…गर्मी से धधक रहा आगरा. दिन में चली लू. जानें आज कितना...

आगरा

Agra Live News: Shri Adinath Panchkalyanak Pratishtha Mahotsav on April 23 at the MD Jain Inter College Ground in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के एमडी जैन इंटर कॉलेज ग्राउंड में 23 अप्रैल से शुरू...

आगरा

Agra Live News: Honoring Meritorious Students of the 2025-26 Session at Mahi International School…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के माही इंटरनेशनल स्कूल में सीबीएसई 10वीं के मेधावियों का किया...

बिगलीक्स

Agra Live News: Agra’s New District Magistrate, Manish Bansal, Assumes Charge…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के नये जिलाधिकारी मनीष बंसल ने संभाला चार्ज. कहा—आगरा इंटरनेशनल, हेरिटेज...

error: Content is protected !!