आगरालीक्स…लखनऊ के इकाना स्टेडियम में हादसा. स्टेडियम का बोर्ड गिरा. मां और उसकी 13 साल की बेटी की मौत. तीन लोग और दबे होने की सूचना
लखनऊ के इकाना स्टेडियम का बोर्ड गिरने से हादसा हो गया. बोर्ड गिरने से इसकी चपेट में आई मां—बेटी की मौत हो गई है जबकि एक घायल है. तीन लोग और दबे होने की सूचना है. बार्ड सोमवार की शाम को गिर गया. इसमें कानपुर की रहने वाली 39 साल की प्रीति और उसकी 13 साल की बेटी ऐंजल की मौत हो गई. बचाव कार्य जारी है. क्रेन की मदद से मलबे को हटाया जा रहा है. मलबे में एक कार भी नीचे दब गई है. राहत व बचाव कार्य जारी हैं.