Friday , 11 September 2026
Home आगरा KPIMS Agra News : Prevent Diarrhoea to save child
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

KPIMS Agra News : Prevent Diarrhoea to save child

150

आगरालीक्स …..आगरा में सूरज के तेवर गर्म होते ही डायरिया यानी दस्त की समस्या बढ़ गई है, इसकी रोकथाम के लिए उठाए जा रहे कदम।

सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि 22 जून से शुरू हो रहे पखवाड़े के तहत बाल्यवस्था में दस्त के दौरान ओआरएस व जिंक के उपयोग के प्रति जागरुकता को बढ़ावा दिया जाएगा। पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चों में दस्त के प्रबंधन व उपचार के लिए गतिविधियां को बढ़ावा देना, साथ ही उच्च प्राथमिकता व अतिसंवेदनशील क्षेत्र जैसे स्लम, शहरी झुग्गी व खानाबदोश क्षेत्रों में जागरुकता प्रदान करना है।

एसीएमओ आरसीएच डॉ. संजीव वर्मन ने बताया कि कुपोषित व अति कुपोषित बच्चों को डायरिया होने की अधिक संभावना हो सकती है। बार-बार डायरिया के कारण बच्चे कुपोषण का शिकार हो सकते हैं। इसलिए डायरिया से बचाव के लिए कुपोषित बच्चों पर विशेष ध्यान दिए जाने की आवश्यकता है।


-पखवाड़े के दौरान ऐसे परिवार, जिनमें पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चे हों।
-पांच वर्ष की उम्र के बच्चे दस्त रोग से ग्रसित हो, उन पर फोकस रहेगा।
-कम वजन वाले बच्चों को प्राथमिकता देना।
-सब सेंटर जहां पर एएनएम न हो या लंबी छुट्टी पर हों।
-अति संवेदनशील क्षेत्र अरबन स्लम, हार्ड टू रीच एरिया, खानाबदोश, निर्माण कार्य में लगे मजदूरों के परिवारों पर फोकस।

बच्चों को दस्त आने पर यह बरतें सावधानी
-दस्त के दौरान बच्चों को तरल पदार्थ दिया जाना चाहिए।
-दस्त होने पर बच्चों को उम्र के अनुसार, 14 दिन तक जिंक की गोली अवश्य दी जाए।
-पीने के लिए स्वच्छ पेयजल का उपयोग किया जाए।
-उम्र के अनुसार शिशु/ बाल पोषण संबंधी परामर्श दिया जाए।
-डायरिया को फैलने से रोकने के लिए शौचालय का उपयोग करना।
-खाना बनाने से पहले व बच्चों का मल साफ करने के बाद साबुन से हाथ धोएं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Diet coach Rajan explains the causes of weight gain and obesity in Agra…#agranews

आगरालीक्स…क्या रात का खाना खाने से ही मोटे होते हैं लोग, और...

टॉप न्यूज़

Agra News: Defence Minister Rajnath Singh is visiting Agra on Sunday, September 13…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में रविवार 13 सितंबर को आ रहे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह. ताजनगरी...

आगरा

Agra News: Plantation at various places in Agra with the pledge of “One Tree for the Nation”…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में “एक पेड़ राष्ट्र के नाम” के संकल्प के साथ विभिन्न...

बिगलीक्स

Mathura News: A couple in a live-in relationship stole a five-month-old baby from Mathura Railway Station; police have arrested them….#mathura

मथुरालीक्स…लिव इन में रह रहे प्रेमी—प्रेमिका ने किया था मथुरा रेलवे स्टेशन...

error: Content is protected !!