आगरालीक्स …..आगरा में एक और निजी यूनिवर्सिटी खोलने के लिए कैबिनट की मंजूरी मिल गई है। आगरा में चौथी यूनिवर्सिटी।

आगरा के बमरौली कटारा एमजी रोड पर अग्रवन हेरिटेज यूनिवर्सिटी के लिए आवेदन किया था। मंगलवार को कैबिनेट ने यूनिवर्सिटी के संचालन की अनुमति दे दी। अग्रवन हेरिटेज यूनिवर्सिटी में सत्र 2023 24 में बीए, बीएससी, बीकॉम, एमए, एमएससी, एमकॉम का संचालन किया जाएगा, आनर्स और एडवांस कोर्स भी संचालित किए जाएंगे।
आगरा में अब चार यूनवर्सिटी
आगरा में सबसे पुरानी डॉ. भीमराव आंबेडकर यूनिवर्सिटी है, इसके बाद डीम्ड यूनवर्सिटी, दयालबाग है। दो निजी यूनविर्सिटी भी खुल गई हैं, इसमें शारदा यूनवर्सिटी और अग्रवन हेरिटेज यूनवर्सिटी शामिल हैं।