Thursday , 4 June 2026
Home आगरा Anjali Murder Case Agra : Businessman Daughter send to Juvenile Communication Home in Agra #agra
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Anjali Murder Case Agra : Businessman Daughter send to Juvenile Communication Home in Agra #agra

134

आगरालीक्स ..(12th June 2023).आगरा में ब्वायफ्रेंड को बचाने के लिए कारोबारी की बेटी ने अपनी ही मां की हत्या करवा दी, मोबाइल से खुला राज, 11 वीं की छात्रा कारोबारी की बेटी को मां की हत्या की साजिश में भेजा किशोर गृह.

आगरा के शास्त्रीपुरम स्थित भावना एरोमा निवासी कारोबारी उदित बजाज की पत्नी अंजलि बजाज की हत्या के आरोप में उनकी 15 साल की नाबालिग बेटी, उसके ब्वायफ्रेंड प्रखर गुप्ता और प्रखर के साथी शीलू को अरेस्ट कर लिया है। रविवार को प्रेसवार्ता में डीसीपी विकास कुमार ने बताया कि अंजलि बजाज की हत्या की साजिश उनकी नाबालिक बेटी ने ब्वायफ्रेंड प्रखर गुप्ता और प्रखर गुप्ता के दोस्त शीलू के साथ मिलकर रची थी। प्रखर गुप्ता और उसके साथी शीलू को पुलिस ने अरेस्ट कर रविवार को जेल भेज दिया था। कारोबारी की बेटी को मां की हत्या की साजिश में शामिल होने पर किशोर संप्रेक्षण गृह, मलपुरा भेज दिया गया।
मोबाइल से खुला राज, ब्वायफ्रेंड को बचाने के लिए की हत्या
कारोबारी उदित बजाज की बेटी एक प्रतिष्ठित स्कूल की 11 वीं की छात्रा है, छह महीने पहले प्रखर की उससे दोस्ती हुई, इसके बाद वह उसके घर भी आया, कुछ दिन पहले अंजलि ने बेटी के मोबाइल में प्रखर के साथ उसके फोटो देख लिए। प्रखर के घर आने और अपनी बेटी के साथ संबंध होने की जानकारी अंजलि को हो गई थी। अंजलि ने कहा था कि वह प्रखर को जेल भिजवाकर मानेगी। इसके बाद छात्रा ने प्रखर के साथ मिलकर मां अंजलि को रास्ते से हटाने की साजिश रची। वारदात को इस तरह अंजाम देना चाहते थे कि कोई पकड़ा न जाए। इसके लिए वाटस एप मैसेज का इस्तेमाल किया और मैसेज डिलीट भी कर दिए गए।
इस तरह की वारदात
बुधवार यानी सात जून प्रखर गुप्ता ने को छात्रा का वाटसएप नंबर अपने मोबाइल पर लेने के बाद मैसेज किया, उसकी मां को वनखंडी मंदिर सिकंदरा बुलाया। अंजलि मैसेज को अपनी बेटी का समझ कर उदित के साथ वनखंडी मंदिर पहुंचे, तभी उदित के पास मैसेज आया कि गुरु द्वारा गुरु के ताल पर आ जाएं, वह अंजलि को वनखंडी मंदिर पर ही छोड़कर कार से गुरु द्वारा गुरु के ताल पर पहुंचे। वनखंडी मंदिर पर प्रखर गुप्ता ने अंजलि को पकड़ लिया और उसके साथी शीलू ने चाकू से पेट और हाथ पर ताबड़तोड़ बार कर अंजलि की हत्या कर दी।
उधर, उदित ने बेटी को फोन किया कहा कि उनका एक्सीडेंट हो गया है इससे उनकी बेटी घबराकर घर पहुंच गई, उसने पिता उदित को फोन कर कहा कि वह घर आ गई है, इस पर उदित गुरु द्वारा गुरु के ताल से लौट गए और वनखंडी मंदिर अंजलि को लेने पहुंचा लेकिन अंजलि वहां नहीं थी।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Transporters in Agra have increased freight rates by 15-20% due to the increase in diesel and toll taxes…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के ट्रांसपोर्टरों ने माल भाड़ा 15-20% बढ़ाया. डीजल व टोल टैक्स...

आगरा

Agra Weather: Strong winds are blowing in Agra. weather has changed since evening…#agranews

आगरालीक्स…क्या आज रात को होगी बारिश….आगरा में चल रहीं तेज हवाएं. शाम...

आगरा

Agra Live News: Agra Metro is the best option for environmental protection…#agranews

आगरालीक्स…क्या आगरा में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में मेट्रो सबसे बेहतर विकल्प...

आगरा

Agra Live News: Paalna Utsav held at the ancient Pushtimargiya Shri Thakur Mathuradhish Ji Maharaj Temple in Agra…#agranews

आगरालीक्स…पालना उत्सव में पुष्पों से सजे हिंडोले में झूले ठाकुरजी…आगरा के प्राचीन...

error: Content is protected !!