इंदौरलीक्स…उज्जैन के ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में श्रावण मास के दो माह गर्भगृह में प्रवेश पर रोक। कांवड़ियों के लिए जलाभिषेक को विशेष व्यवस्था।
चार जुलाई से शुरू होगा श्रावण मास

पंचांग की गणना के अनुसार चार जुलाई से श्रावण मास की शुरुआत होगी। इस बार 19 साल बाद श्रावण अधिकमास के रूप में आ रहा है।
अतिविशिष्ट व्यक्ति जा सकेंगे गर्भगृह में
इस दौरान महाकाल के गर्भगृह में अतिविशिष्ट व्यक्तियों को छोड़कर किसी भी व्यक्ति को गर्भगृह में प्रवेश की अनुमति नहीं रहेगी।
जलाभिषेक को लगाए जाएंगे जलपात्र
मंदिर समिति देशभर से आने वाले कांवड़ यात्रियों के लिए जलाभिषेक की विशेष व्यवस्था करेगी। आम भक्त भगवान महाकाल का जलाभिषेक कर सकेंगे। इसके लिए जल पात्र लगाए जाएंगे।