नईदिल्लीलीक्स…चक्रवाती तूफान बिपरजॉय गुजरात की ओर तेजी से बढ़ रहा है। राजकोट में पांच लोगों की मौत। कच्छ-सौराष्ट्र में 10 किमी का क्षेत्र खाली होगा।
कई-कई मीटर ऊंची उठ रही समुद्र की लहरें

चक्रवाती तूफान बिपरजॉय अब गुजरात की ओर तेजी से बढ़ रहा है। मुंबई और गुजरात के तटीय इलाकों में तेज हवा के साथ समुद्री लहरें उठ रही हैं। कई स्थानों पर बारिश हो रही है। भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
तूफान से निपटने को किए हैं व्यापक प्रबंध

गुजरात में चक्रवाती तूफान से होने वाले रोकथाम के लिए केंद्र और राज्य सरकार द्वारा व्यापक प्रबंध किए गए हैं। एनडीएफ की टीमें तैनात कर दी गई हैं।
राजकोट में अब तक पांच की मौत
कच्छ सौराष्ट्र के तटो से दस किमी का इलाका खाली कराया जा रहा है। राजकोट में चक्रवाती तूफान जनित हादसों में पांच लोगों की अब तक मौत हो चुकी है।