मुंबईलीक्स… फिल्म अभिनेत्री तमन्ना भाटिया ने एक्टर विजय वर्मा के साथ अफेयर पर मुहर लगाई। कहा- वे एक ऐसे शख्स हैं, जिनकी मैं केयर करती हूं। वीडियो भी वायरल
दोनों के संबंधों ने खूब सुर्खियां बटोरी हैं

काफी समय से बॉलीवुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया और एक्टर विजय वर्मा के अफेयर की खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरी है। अब इन खबरों पर एक्ट्रेस ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।
हां विजय ऐसे इंसान हैं, जिनके साथ मैं आगे की प्लानिंग कर सकती हूः तमन्ना
हाल ही में एक इंटरव्यू में तमन्ना भाटिया ने विजय वर्मा संग अपने रिलेशनशिप को स्वीकार किया है। तमन्ना ने बातचीत के दौरान कहा मुझे नहीं लगता कि आप किसी की तरफ सिर्फ एक वजह से ही अट्रैक्ट हो जाते हैं क्योंकि आपने उनके साथ काम किया है। किसी के लिए कुछ फील करने की फीलिंग ही अलग होती है, इसलिए साथ काम करना मुझे नहीं लगता कि कोई रीजन हो सकता है। इसके आगे तमन्ना ने कहा ‘हां विजय ऐसे इंसान हैं, जिनके साथ मैं आगे की प्लानिंग कर सकती हूं। उनके साथ मेरा बॉन्ड काफी खास है। वे एक शख्स हैं, जिनकी मैं केयर करती हूं और इस वक्त वो मेरे हैप्पी प्लेस हैं।’
वेब सीरीज में आएंगे नजर
तमन्ना और विजय वर्मा एक साथ पहली बार स्क्रीन पर नजर आने वाले हैं। दोनों एक वेब सीरीज लस्ट स्टोरीज 2 में साथ दिखेंगे।