Tuesday , 21 April 2026
Home आगरा Disaster management in the country will be even stronger and better, Home Minister announced three schemes worth 8000 crores
आगराटॉप न्यूज़

Disaster management in the country will be even stronger and better, Home Minister announced three schemes worth 8000 crores

114

आगरालीक्स…देश में आपदा प्रबंधन होगा और भी मजबूत और दुरुस्त. गृहमंत्री ने की 8000 करोड़ की तीन योजनाओं की घोषणा

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को देश में आपदा प्रबंधन को सुदृढ़ बनाने के लिए 8000 करोड़ रुपये से अधिक राशि की तीन प्रमुख योजनाओं की घोषणा की, जिनमें शामिल हैं – (1) राज्यों में अग्निशमन सेवा के विस्तार और आधुनिकीकरण के लिए 5,000 करोड़ रुपये की परियोजना, (2) सर्वाधिक जनसंख्या वाले सात महानगरों – मुंबई, चेन्नई, कोलकाता बेंगलुरु, हैदराबाद, अहमदाबाद और पुणे – में बाढ़ के खतरे को कम करने के लिए के लिए 2,500 करोड़ रुपये की परियोजना और (3) भू-स्खलन शमन के लिए 17 राज्यों सहित केंद्रशासित प्रदेशों में 825 करोड़ रुपये की राष्ट्रीय भू-स्खलन जोखिम शमन परियोजना।

नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित आपदा प्रबंधन मंत्रियों की बैठक में बतौर अध्यक्ष केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि इन तीन प्रमुख योजनाओं के कार्यान्वयन से जहाँ आपदा जोखिम न्यूनीकरण प्रणाली को मजबूती मिलेगी, वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आपदा प्रतिरोधी भारत के संकल्प को साकार स्वरूप मिलेगा। बैठक के दौरान शाह ने रेखांकित किया कि, ‘2005-06 से 2013-14 तक के 9 साल और 2014-15 से 2022-23 तक के 9 सालों की तुलना करें तो, एसडीआरएफ को पहले 35,858 करोड़, रूपए जारी किए गए थे, जो लगभग तीन गुणा बढ़कर 1,04,704 करोड़ रूपए हो गया है। इसके अलावा एनडीआरएफ से जारी होने वाली राशि 25,000 करोड़ रूपए से बढ़कर, लगभग तीन गुणा वृद्धि के साथ 77,000 करोड़ रूपए हो गया है।’

शाह का मानना है कि प्राकृतिक आपदा की स्थिति में राज्यों को किसानों को अधिक मुआवजा देने के लिए अपने बजटीय प्रावधान को बढ़ाना चाहिए। साथ ही, मॉडल अग्नि विधेयक, केंद्र सरकार द्वारा आपदा रोकथाम, आँधी-तूफान और बिजली गिरने तथा शीत लहर की रोकथाम के लिए बनाई गई नीतियों को पूरे देश में लागू किया जाना चाहिए।
कुछ साल पहले तक आपदा को लेकर सरकार का दृष्टिकोण राहत-केंद्रित और रिएक्शनरी था। लेकिन पिछले 9 वर्षों में अर्ली वॉर्निंग सिस्टम, प्रिवेंशन, मिटिगेशन और पूर्वतैयारी-आधारित आपदा प्रबंधन की नीतियों को जमीन पर उतारने का काम किया गया है। शाह की नीतियों के तहत 350 उच्च-जोखिम आपदा संभावित ज़िलों में लगभग एक लाख युवा वॉलंटियर को नियुक्त करने का नतीजा भी सकारात्मक है।

पिछले 9 वर्षों में आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में केंद्र और राज्य के समन्वय से काफी उपलब्धियाँ प्राप्त हुई हैं। लेकिन कभी भी संतुष्ट होकर नहीं बैठने वाले नेता शाह का स्पष्ट मानना है कि, जिस तरह आपदाओं का स्वरूप बदला है, उनकी फ्रीक्वेंसी और तीव्रता बढ़ी है, ठीक उसी तरह तैयारियों को अधिक पैना और व्यापक करना होगा ताकि एक भी व्यक्ति की जान आपदा के कारण ना जाए। मोदी के नेतृत्व और अमित शाह के दिशा-निर्देश पर पिछले 9 साल में सभी राज्यों ने इस लक्ष्य की प्राप्ति की दिशा में महत्त्वपूर्ण प्रयास किए हैं। सदी की सबसे भीषण महामारी कोविड का सफलतापूर्वक सामना करने के लिए केंद्र, राज्य और जनता के बीच का समन्वय हाल के वर्षों में आपदा प्रबंधन का उत्कृष्ट उदाहरण है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: A car lost control and collided with an auto-rickshaw, woman died

आगरालीक्स…दर्दनाक, आगरा में तेज रफ्तार कार का पहिया निकला, कार अनियंत्रित होकर...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: JEE Main Session 2 results have been released. 26 candidates have scored 100 percentile…#agranews

आगरालीक्स…जेईई मैन्स सेशन 2 का रिजल्ट जारी. 26 कैंडिडेट्स ने हासिल किए...

आगरा

Agra Live News: Activity on “Presentation on Punjab” held at Bachpan and Academic Heights Public School, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के बचपन और एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में हुई “प्रेजेंटेशन ऑन...

आगरा

Agra Live News: Lord Jagannatha adorned with sandalwood print on Akshaya Tritiya in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अक्षय तृतिया पर चंदन छापे की पोशाक से श्रंगारित हुए...

error: Content is protected !!