आगरालीक्स ….आगरा में एक दिन की शादी, सुहागरात पर पति पत्नी के बीच नहीं बन पाए संबंध, कोर्ट ने दिए तलाक के आदेश।

आगरा के टेढ़ी बगिया के रहने वाले युवक की शादी फिरोजाबाद की रहने वाली युवती के साथ हुई। सुहागरात में जब पति ने पत्नी से संबंध बनाने चाहे तो पता चला का पत्नी का गुप्तांग विकसित नहीं है, ब्रेस्ट भी विकसित नहीं हुए हैं। इसलिए संबंध बनाना संभव नहीं हो सका।
कई जगह कराया इलाज
इसके बाद युवक ने पत्नी के किसी तरह से गुप्तांग विकसित हो जाएं, इसके लिए आगरा के रश्मि मेडिकेयर और नवल किशोर नर्सिंग होम में इलाज कराया। डॉक्टर ने भी मना कर दिया कि गुप्तांग विकसित नहीं हो सके। कुछ दिन ससुराल में रहने के बाद युवती अपने मायके चली गई।
कोर्ट ने दिए तलाक के आदेश
मामला कोर्ट में पहुंच गया, कोर्ट में साक्ष्य प्रस्तुत किए। इस मामले में अतिरिक्त मुख्य पारिवारिक न्यायाधीश प्रथम प्रतिमा सक्सेना ने वादी के पक्ष में निर्णय सुनाते हुए तलाक के आदेश दिए हैं।
सांकेतिक फोटो